सिलेंडर में धमाके के बाद जमींदोज हुए दो मकान, 7 लोगों की मौत

गोंडा। यूपी के गोंडा जनपद में गत रात बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक घर में सिलेंडर फटने के बाद आपस में सटे दो मकान भरभराकर गिर गए। इसके मलबे में दबने से सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं रात में हुई इस घटना से अफरा-तफरी के साथ क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना गोंडा के वजीगंज क्षेत्र के तिकड़ी गांव की है। यहां रात में सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद दो मकान जमींदोज हो गए। बता दें कि ये दोनों मकान आपस में सटे हुए थे। मकान ढहने के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई। चूंकि घटना से पहले तेज धमाका होने की वजह से लेागों के जेहन में कई तरह के सवाल उठने लगे। वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को मलबे से बाहर निकाला।

इसे भी पढ़ें: सीबीएसई 12वीं की परीक्षा रद्द

इस संदर्भ में एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मलबे में दबे 14 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, इनमें से सात लोगों की मौत हो गई है। सात अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि सिलेंडर फटने की घटना आम होती जा रही है। इस मामले में प्रशासन की तरफ से बरती जा रही घोर लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतनी पड़ रही है। कई ऐसे सिलेंडर गोदाम में उपलब्ध हैं, जिनकी समय-सीमा समाप्त हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान पर मनमानी का आरोप

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...