Basti News: 13 और 14 साल की रेप पीड़िताओं ने दिया बच्चों को जन्म, आरोपी जेल में
Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। यहां दो नाबालिग रेप पीड़िताओं ने बच्चों को जन्म दिया है। एक पीड़िता की उम्र महज 13 साल है तो दूसरी 14 साल की। दोनों की डिलीवरी सोमवार को बस्ती के कैली अस्पताल में हुई, जहां मौजूद हर शख्स की रूह कांप गई।
पहली घटना बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां 13 वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही संजय नाम के शख्स ने खेत में ले जाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने समाज के डर से यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन 6 महीने बाद जब वह गर्भवती हुई तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने तुरंत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन तब तक बच्ची मां बन चुकी थी।
भाई ही बना दरिंदा
दूसरी घटना गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र की है, जहां 14 वर्षीय बच्ची के साथ उसके ही भाई ने घर में घिनौनी हरकत की। इस मामले में भी आरोपी भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा जा चुका है।
इसे भी पढ़ें: केरल अब केरलम के नाम से जाना जाएगा
पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। लेकिन सवाल यह है कि क्या आरोपियों के जेल जाने भर से इन मासूमों को न्याय मिल पाएगा? इन घटनाओं ने एक बार फिर से समाज की उस दरिंदगी को बेनकाब किया है, जहां मासूम बच्चियां अपने ही घर और गांव में असुरक्षित हैं। आसपास के इलाकों में इन घटनाओं को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
इसे भी पढ़ें: सनी लियोनी का दीवाना था ओसामा बिन लादेन
