Bareilly News: PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने बरेई में की नई पार्टी बनाने की घोषणा

alankar agnihotri

Bareilly News: पीसीएस सेवा से इस्तीफा देकर सुर्खियों में आए बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री सोमवार को शहर पहुंचे। कैंट क्षेत्र स्थित परशुराम धाम मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही एक नई राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे।

मंदिर परिसर में सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। फूल-मालाओं के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया। अग्निहोत्री ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था आम जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है, इसलिए एक नए विकल्प की सख्त जरूरत है।

20-25 दिनों में चुनाव आयोग में होगा आवेदन

अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि वह सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं से सलाह-मशविरा कर रहे हैं। पार्टी का नाम, संविधान और प्रारूप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, अगले 20 से 25 दिनों के भीतर भारत निर्वाचन आयोग में पंजीकरण के लिए आवेदन कर दिया जाएगा।

bareli former city magistrate alankar agnihotri

भाजपा पर साधा निशाना

पूर्व अधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी की पकड़ अब कमजोर हो रही है। उन्होंने दावा किया, “हाल ही में जारी की गई ईमेल आईडी पर बड़ी संख्या में ऐसे आवेदन आए हैं, जो भाजपा से जुड़े लोगों के बताए जा रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ भावनात्मक मुद्दों के सहारे चुनाव जीतने की रणनीति अपनाती रही है।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा के पलवल में दूषित पानी से 15 दिन में 12 लोगों की मौत

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

अलंकार अग्निहोत्री के इस ऐलान के बाद जिले की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। समर्थकों में जबरदस्त उत्साह नजर आया, वहीं राजनीतिक हलकों में उनकी प्रस्तावित पार्टी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब सबकी निगाहें उनके अगले कदम और पार्टी की औपचारिक घोषणा पर टिकी हैं।

बता दें कि अलंकार अग्निहोत्री ने हाल ही में पीसीएस सेवा से इस्तीफा देकर सुर्खियां बटोरी थीं। अब राजनीति में उनकी एंट्री से प्रदेश की राजनीति में नया समीकरण बनने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: land for jobs scam: लालू-तेजस्वी सहित 41 लोगों पर आरोप तय

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...