बालिका दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ ने दिया शिव-शक्ति बनने का संदेश, चरित्र निर्माण और मनोबल बढ़ाने पर जोर
छतरपुर: राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी विश्वनाथ कॉलोनी सेवाकेंद्र द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर महोबा रोड स्थित शासकीय उत्कृष्ट बालिका छात्रावास (अनुसूचित जाति कल्याण विभाग) की छात्राओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।
चरित्र ही उज्जवल भविष्य की नींव है
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी बीके कल्पना बहन ने कहा कि आज के दौर में बढ़ती कुरीतियों की वजह से बालिकाओं के मन में एक डर और असुरक्षा का भाव घर कर गया है। उन्होंने छात्राओं को समझाते हुए कहा कि इस डर को निकालने के लिए उन्हें अपना मनोबल बढ़ाना होगा और भारतीय संस्कृति के महान नायकों के जीवन से प्रेरणा लेनी होगी।

कल्पना बहन ने जोर देकर कहा, बेटियों को नम्र और सहनशील तो होना ही चाहिए, लेकिन साथ ही अपनी रक्षा के लिए सशक्त भी बनना होगा। कन्याओं को आज कल्याणी बनकर आसुरी शक्तियों पर विजय प्राप्त करने वाली शिव-शक्ति बनने की जरूरत है।
छात्रावास की अधीक्षिका माया बहन ने बालिकाओं से अनुरोध किया कि वे यहां से मिली शिक्षाओं को केवल सुनें नहीं, बल्कि अपने जीवन में उतारें ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सके। वहीं शिक्षिका नेहा बहन ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सेवाकेंद्र के वातावरण में आकर मन को अद्भुत शांति और नई ऊर्जा मिलती है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

मंच संचालन: बीके रेखा बहन ने संस्था का परिचय देते हुए किया।
एक्टिविटी: बीके रेशू, खुशबू, मुस्कान और वर्षा बहन ने डांस एक्टिविटी के माध्यम से छात्राओं में उत्साह भर दिया।
शांति का अनुभव: बीके सुमन बहन ने सभी को राजयोग का अभ्यास कराया, जिससे छात्राओं ने मानसिक शांति महसूस की।
कार्यक्रम के अंत में बीके नम्रता बहन ने सभी का आभार व्यक्त किया और बालिकाओं को ईश्वरीय प्रसाद वितरित किया गया।
इसे भी पढ़ें: कैसे चुनी जाती हैं कर्तव्य पथ की भव्य झांकियां
इसे भी पढ़ें: ट्रंप की पत्नी मेलानिया की परदे पर दिखेगी अनसुनी कहानी
