BJP National President Election 2026: भाजपा के नए अध्यक्ष के चुनाव का शेड्यूल जारी; जानें कब होगा नामांकन

bjp national president election 2026

BJP National President Election 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पार्टी के संगठन पर्व के अंतिम पड़ाव के तहत आज आधिकारिक तौर पर चुनाव की अधिसूचना (Notification) जारी कर दी गई है। दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में होने वाली इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए भाजपा अपना नया सारथी चुनेगी, जो आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी की रणनीति की कमान संभालेगा।

क्या है चुनाव का पूरा शेड्यूल

पार्टी ने नामांकन से लेकर नाम वापसी तक की पूरी प्रक्रिया के लिए एक पारदर्शी टाइम-टेबल तय किया है।

शुक्रवार (16 जनवरी): चुनाव प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत और निर्वाचक मंडल (Electoral College) की सूची को अंतिम रूप देना।

सोमवार (19 जनवरी): दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक उम्मीदवार अपने पर्चे दाखिल कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: Princess Leonor of Spain: मिलिए स्पेन की बहादुर और खूबसूरत राजकुमारी से

जांच (Scrutiny): शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी।

नाम वापसी: शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं।

अपडेट: शाम 6:30 बजे राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नामांकन की स्थिति साफ करेंगे।

मंगलवार (20 जनवरी): यदि जरूरी हुआ तो सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक वोटिंग होगी।

परिणाम: यदि केवल एक ही उम्मीदवार मैदान में रहता है (जिसकी संभावना अधिक है), तो उसी दिन नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: सीमा आनंद! 15 साल के लड़के वाले बयान पर इंटरनेट पर छिड़ी बहस

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...