Princess Leonor of Spain: मिलिए स्पेन की बहादुर और खूबसूरत राजकुमारी से, जानें उनकी मिलिट्री ट्रेनिंग और पढ़ाई
Princess Leonor of Spain: यूरोप के शाही घरानों में इन दिनों एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है राजकुमारी लियोनोर (Leonor, Princess of Asturias)। स्पेन के सिंहासन की 20 वर्षीय यह उत्तराधिकारी न केवल अपनी खूबसूरती बल्कि अपने सख्त सैन्य अनुशासन और बुद्धिमत्ता के कारण ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। अगर वह भविष्य में सत्ता संभालती हैं, तो वह लगभग 150 साल बाद स्पेन की पहली ‘क्वीन रीजेंट’ (स्वतंत्र शासक रानी) होंगी।
कौन हैं राजकुमारी लियोनोर
31 अक्टूबर, 2005 को मैड्रिड में जन्मीं लियोनोर, स्पेन के राजा फेलिप VI और रानी लेटिजिया की बड़ी बेटी हैं। बॉर्बन राजवंश की इस राजकुमारी को बचपन से ही भविष्य की रानी के रूप में तैयार किया गया है। मीडिया उन्हें अक्सर दुनिया की सबसे योग्य Gen Z रॉयल कहता है, लेकिन लियोनोर की पहचान उनकी नीली आंखों से कहीं ज्यादा उनके शानदार करियर ग्राफ में छिपी है।

6 भाषाओं की एक्सपर्ट और इंटरनेशनल एजुकेशन
लियोनोर की शिक्षा किसी आम राजकुमारी जैसी नहीं रही है। उन्होंने अपनी पढ़ाई मैड्रिड और फिर ब्रिटेन के वेल्स (UWC Atlantic College) से पूरी की। उनकी बौद्धिक क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह स्पेनिश, कैटलन, अंग्रेजी, फ्रेंच, अरबी और मंदारिन (चीनी) भाषाओं में धाराप्रवाह बात कर सकती हैं। मात्र 13 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला सार्वजनिक भाषण दिया था।
View this post on Instagram
आर्मी, नेवी और एयर फोर्स, तीनों सेनाओं में ली ट्रेनिंग
स्पेन के कानून के अनुसार, भावी सम्राट को सेना का सर्वोच्च कमांडर (कमांडर-इन-चीफ) बनना होता है। इसके लिए लियोनोर ने पिछले तीन वर्षों में कड़ी मेहनत की है।
आर्मी: 2023 में ज़रागोज़ा में आर्मी ट्रेनिंग पूरी की।
नेवी: 2024 में ऐतिहासिक जहाज पर 17,000 मील की समुद्री यात्रा की और न्यूयॉर्क तक गईं।
एयर फोर्स: दिसंबर 2025 में उन्होंने Pilatus PC-21 एयरक्राफ्ट में अपनी पहली सोलो फ्लाइट (अकेले विमान उड़ाना) पूरी की। वह स्पेनिश शाही परिवार की पहली महिला सदस्य हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
इसे भी पढ़ें: Gaza Peace Plan Phase 2: अमेरिका ने लॉन्च की NCAG योजना
प्राइवेसी और जिम्मेदारी का संतुलन
राजा फेलिप और रानी लेटिजिया (जो खुद एक पत्रकार रह चुकी हैं) ने हमेशा कोशिश की है कि लियोनोर और उनकी छोटी बहन सोफिया को शाही चकाचौंध के बीच एक सामान्य बचपन मिले। 31 अक्टूबर, 2023 को 18 साल की होने पर लियोनोर ने स्पेनिश संसद में औपचारिक रूप से शपथ ली, जिससे उनकी भविष्य की जिम्मेदारियां और पक्की हो गईं।
इसे भी पढ़ें: मैं माता सीता नहीं जो बार-बार अग्नि परीक्षा दूँ
