पूर्णिया में युवती को जबरन शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

purnia gang rape case

पूर्णिया: यहां एक युवती के साथ हुए सामूहिक बलात्कार (गैंग रेप) की घटना ने पूरे जिले को हिला कर रख दिया है। इस घटना की नृशंसता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पीड़िता को आधा दर्जन युवकों ने अगवा करके शराब पिलाई और फिर पूरी रात दरिंदगी की। हालांकि, इस बीच पीड़िता ने जिस हिम्मत और समझदारी का परिचय दिया, उसी के चलते एक आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है।

पीड़िता की ओर से दर्ज एफआईआर के अनुसार, जुनैद नाम के एक आरोपी ने उसे नेवा लाल चौक से एक स्विफ्ट कार में जबरन बिठाकर एक सुनसान जगह ले गया। वहां एक कमरे में पांच अन्य आरोपियों को बुलाया गया और सभी ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। उसे जबरन शराब पिलाकर बेसुध करने की कोशिश की गई। बाद में, जब मुख्य आरोपी जुनैद शराब के नशे में बेसुध होकर सो गया, तो पीड़िता ने उसी के फोन से 112 (आपातकालीन नंबर) पर कॉल करके अपनी आपबीती बताई और अपनी लोकेशन शेयर कर दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता को बचाया और आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण जीएमसीएच में कराया गया। मामले की जांच अधिकारी पूर्णिमा कुमारी कर रही हैं। अन्य पांच आरोपी अभी भी फरार हैं। डगरूआ थाने में आईपीसी की धारा 376डी (सामूहिक बलात्कार) सहित अन्य गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। पूर्णिया एसपी ने पुष्टि की है कि मामला दर्ज हो चुका है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें: बार बालाओं के साथ एसडीएम-पुलिस का नंगा नाच

सांसद पप्पू यादव ने जताया गुस्सा

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने इस घटना पर गहरा क्षोभ जताते हुए कहा कि यह निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि ऐसे अपराधियों पर स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने राज्य में बढ़ रही ऐसी हिंसक घटनाओं के पीछे शराब और कानून के प्रति बढ़ती बेखौफी को भी जिम्मेदार ठहराया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस कार्यालय में प्रियंका गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...