टमाटर नहीं दिया तो पुलिस बुला लूंगा, इंटरनेट पर छाया तोते का वायरल वीडियो
Newschuski Digital Desk: इंटरनेट पर आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है जो लोगों को हैरान कर देता है। इस बार एक पालतू तोते का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में तोता अपनी मालकिन से टमाटर मांगते हुए और फिर ‘पुलिस’ बुलाने की धमकी देते हुए दिख रहा है, जिसे देखकर लोग दंग हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक तोता अपनी मालकिन से टमाटर दो जैसे शब्दों में मांग कर रहा है। जैसे ही मालकिन उसे टमाटर देने से मना करती है, तोता गुस्सा हो जाता है और धमकी देने लगता है। वह बार-बार कहता है, “मैं पुलिस बुलाऊंगा… पुलिस-पुलिस-पुलिस! इस दौरान वह अपने पिंजरे में बेचैनी से इधर-उधर घूमता भी दिखाई देता है। तोते का यह बोलने का अंदाज़ और समझदारी लोगों के लिए आश्चर्य और मनोरंजन दोनों का स्रोत बन गया है।
वीडियो में तोता अपने मालिक से पुलिस बुलाने की बात करता दिख रहा है।
उसका अंदाज़ और शब्द लोगों को हैरान भी कर रहे हैं, हँसा भी रहे हैं।😍😊यही वजह है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/WqshS4IHI0
— Aalia Nadim (@aalianadim) January 7, 2026
लोगों की क्या प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर @aalianadim नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और हज़ारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, तोता जब बात करते हैं, बहुत क्यूट लगते हैं। दूसरे ने कहा, तोते की समझ और अंदाज़, दोनों हैरान करते हैं। किसी ने हंसी-मजाक में लिखा, अरे तोता भाई को टमाटर दे दो, नहीं तो पुलिस बुला लेगा!
इसे भी पढ़ें: तेंदुलकर के बेटे अर्जुन और सानिया चंदोक की शादी की तारीख तय
यह वीडियो एक बार फिर से तोतों की बुद्धिमत्ता और मनुष्यों की आवाज़ की नकल करने की अद्भुत क्षमता पर सबका ध्यान खींच रहा है। पालतू तोते अक्सर अपने आसपास बोले जाने वाले शब्दों और वाक्यों को सीख लेते हैं, लेकिन इस तरह सही समय और संदर्भ में बोलना वाकई कमाल का है।
इसे भी पढ़ें: नेहा राठौर की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
