Lucknow News: आयकर विभाग ने लुलु मॉल के बैंक अकाउंट किए सीज, जानें क्या है मामला
Lucknow News: लखनऊ के चर्चित और भव्य लुलु मॉल पर इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके बैंक अकाउट को सील कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, मॉल प्रबंधन पर करीब 27 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया नहीं जमा करने का आरोप है। यह कार्रवाई वित्तीय वर्ष 2025 के टैक्स निरीक्षण के बाद की गई है।
इस कदम से मॉल प्रबंधन और व्यापारिक हलकों में हड़कंप मच गया है और इसकी चर्चा हर तरफ है। बताया जा रहा है कि मॉल का जो अकाउंट लखनऊ के बैंक ऑफ बड़ौदा में है, उसे सील किया गया है।
लुलु मॉल का विवादित इतिहास
यह पहली बार नहीं है जब यह शानदार मॉल विवादों में घिरा है। जब से यह मॉल खुला है, तब से यह किसी न किसी मामले में सुर्खियों में रहा है।
2022 में, मॉल के भीतर नमाज़ पढ़ने के मामले ने विवाद खड़ा किया था। कुछ हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई थी और यहां तक आरोप लगाया था कि मॉल में एक खास धर्म के लोगों को नौकरी में वरीयता दी जाती है।
इसी साल जुलाई में, मॉल के एक कैश सुपरवाइजर को उसकी एक सहकर्मी के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि उसने लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर उसका शोषण किया, उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना ने भी लोगों को बहुत नाराज किया था।
इसे भी पढ़ें: इंदिरा से रेहान तक, गांधी परिवार के रिश्तों में दिखती है भारत की धर्मनिरपेक्ष तस्वीर
सीएम योगी ने किया था उद्घाटन
इस पूरे विवाद के बीच एक दिलचस्प बात यह है कि इस मॉल का उद्घाटन खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। लुलु मॉल देश के सबसे बड़े मॉलों में गिना जाता है, जो 22 लाख वर्ग फीट में फैला है और इसे लगभग 2,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यहां लोकल ब्रांड से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स की दुकानें हैं, और इसका 22 मीटर लंबा कॉरिडोर भी काफी मशहूर है।
इसे भी पढ़ें: रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई
