कोरोना से ग्रसित अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की हालत नाजुक, एम्स में चल रहा इलाज

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से ग्रसित अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की हालत नाजुक बनी हुई है। दिल्ली एम्स में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों जेल में छोटा राजन में कोरोना के लक्षण दिखने पर उसकी जांच कराई गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने और हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए उसे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज जारी है, लेकिन खबर चल रही है कि उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

बता दें कि अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह काफी दिनों से जेल में बंद था। दाऊद से दुश्मनी के चलते जेल में उसे जेल में विशेष सुरक्षा भी दी गई है। हालांकि उसने दाऊद से अपने जान को खतरा भी बताया था। फिलहाल अपराध की दुनिया के बादशाह को वैसे भी फांसी की सजा होना तय माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: वरिष्ठ सपा नेता पंडित सिंह का कोरोना से निधन, अखिलेश ने जताया शोक

गौरतलब है कोरोना के कहर से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। अस्पताल से लेकर श्मशान तक शवों की लाइन लगी हुई है। आलम यह है कि संक्रमण के साथ—साथ मौतों का आंकड़ा भी दिन—बा—दिन बढ़ता जा रहा है। स्थिति की गंभरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि संक्रमण और मौतों के मामले में भारत दुनिया के सभी देशों को पिछाड़ चुका है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना पीड़ितों के लिए विराट और अनुष्का ने 2 करोड़ रूपए किए डोनेट, फंड के जरिए जुटायेंगे धनराशि

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...