वरिष्ठ सपा नेता पंडित सिंह का कोरोना से निधन, अखिलेश ने जताया शोक

लखनऊ। कोरोना महामारी के दौरान जहां संक्रमण का मामला बढ़ता जा रहा है, वहीं मौतों का भी आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इस महामारी के बीच समाजवावदी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह का आज कोरोना के इलाज के दौरान पीजीआई लखनऊ में निधन हो गया है। प्रदेश के गोंडा जनपद से ताल्लुक रखने वाले पंडित सिंह का यह अपना वर्चस्व था। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में हलख्ल तेज हो गई है। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित अन्य नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

जानकारी के मुताबिक पंडित सिंह बीते दिनों कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। उन्हें लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उाज उनकी मौत हो गई है। उनके निधन की खबर से हर को स्तब्ध है। विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह जमीनी नेता माने जाते थे। उनके क्षेत्र में उनका अलग ही वर्चस्व था। यही कारण हे कि वह लगातार यहां से चुनाव भी जीतते आ रहे थे।

इसे भी पढ़ें: कोरोना पीड़ितों के लिए विराट और अनुष्का ने 2 करोड़ रूपए किए डोनेट, फंड के जरिए जुटायेंगे धनराशि

पंडित सिंह के निधन से समाजवादी पार्टी की अपूर्णनीय क्षति मानी जा रही है। पार्टी के कद्दावर नेताओं में से वह एक थे। पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने शोक जताते हुए लिखा है कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

इसे भी पढ़ें: मुर्दों को है अपनी बारी का इंतजार, जिंदा सुधरने को तैयार नहीं

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...