10वीं व आईटीआई पास वालों के लिए 304 पदों पर निकली भर्ती, जानें डिटेल्स

नई दिल्ली। भारत सरकार की कंपनी एनएमडीसी ने 304 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 10वीं व आईटीआई पास अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एनएमडीसी की तरफ से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले एकबार भर्ती नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लेना चाहिए।

भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 08-मार्च-2021
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 11-मार्च-2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख- 31-मार्च-2021
ऑफलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की तारीख : 15-अप्रैल-2021

आयु: अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

पद और पदनाम: कुल 304 पदों पर भर्ती होनी है, जिसमें फील्ड अटेंडेंट- 65, मेंटीनेंस असिस्टेंट (मेक)- 148, मेंटीनेंस असिस्टेंट (इलेक्ट)-81, ब्लास्टर ग्रेड-II- 01 और ट्रेनी एमसीओ- 09।

आवेदन शुल्क: अभ्यर्थियों के 150 रुपए का शुल्क देय होगा। (एससी-एसटी व दिव्यागों के अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क देय नहीं होगा)

नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहा क्लिक करें

वेबसाइट- https://www.nmdc.co.in/

इसे भी पढ़ें: असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली भर्ती, जानें आवेदन करने की प्रक्रिया

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...