योगी सरकार ने 15 लाख से ज्यादा शिक्षकों-कर्मियों को दिया कैशलेस मेडिकल बीमा का तोहफा
Yogi Cabinet: यूपी की योगी सरकार ने शिक्षकों और स्कूली कर्मियों के लिए एक बड़ी राहत भरी घोषणा की है। गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में मंजूर किए गए इस ऐतिहासिक फैसले के तहत अब प्रदेश के लाखों शिक्षक और शिक्षा से जुड़े कर्मचारी अपने पूरे परिवार का पांच लाख रुपये तक का इलाज बिना नकद भुगतान के करा सकेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लगभग दो घंटे चली इस बैठक में कुल 32 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें से 30 को मंजूरी मिली। इसी के साथ विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू होने की भी घोषणा हुई, जिसमें 11 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। इस कैशलेस मेडिकल बीमा योजना का लाभ एक साथ लाखों लोगों को मिलेगा।
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के 11 लाख 95 हजार से ज्यादा शिक्षकों और कर्मचारियों को।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के लगभग 3 लाख शिक्षकों को।
निजी सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित स्कूलों के शिक्षक भी शामिल हैं।
शिक्षामित्र, रसोइया (मध्याह्न भोजन), विशेष शिक्षक, अनुदेशक समेत स्कूली स्टाफ के पूरे परिवार को यह सुविधा मिलेगी।
ये भी फैसले भी हुए
सीएम फैलो को मिली छूट: सीएम फैलो को अब राज्य सेवा आयोग की भर्तियों में आयु सीमा में 3 साल की छूट और अनुभव के आधार पर अतिरिक्त अंक मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें: पुश्तैनी जमीन को को बताया जा रहा वक्फ संपत्ति
जिलों के लिए विकास के प्रोजेक्ट
बरेली और मुरादाबाद में विज्ञान पार्क और नक्षत्रशाला बनेंगी।
गोरखपुर में 721 करोड़ और वाराणसी में 266 करोड़ रुपये के सीवरेज प्रोजेक्ट मंजूर।
लखनऊ-हरदोई बॉर्डर पर बन रहे टेक्सटाइल पार्क के लिए 458 करोड़ की जलापूर्ति योजना पास।
इसे भी पढ़ें: हिन्दुओं को विभाजित करके अपनी राजनीति साधने के प्रयास में विपक्ष
