World Cup 2023: भारत ने हिंदू भावनाओं को भड़काने वाली पाकिस्तान की महिला पत्रकार जैनब अब्बास (Zainab Abbas) को देश से निकाल दिया है। जैनब अब्बास (Zainab Abbas) यहां ICC वर्ल्ड कप 2023 में एंकरिंग करने आई थीं। लेकिन, यहां पहुंचने से पहले उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे लोगों में उनके खिलाफ आक्रोश फैल गया। भारत से निकाले जाने के बाद पाकिस्तान की महिला पत्रकार जैनब अब्बास (Zainab Abbas) अब ICC वर्ल्ड कप में एंकरिंग नहीं कर पाएंगी। बता दें कि पत्रकार जैनब अब्बास के खिलाफ यह कार्रवाई उनके हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान करने की वजह से हुई है। बताया जा रहा है कि इस समय वह दुबई में हैं।

गौरतलब है कि जैनब अब्बास पर यह एक्शन एक भारतीय वकील विनीत जिंदल की शिकायत पर ली गई है। जैनब अब्बास के खिलापु यह शिकायत उनके पुराने ट्विट्स को लेकर थी, जिसमें उन्होंने हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। शिकायत करने वाले भारतीय वकील विनीत जिंदल के मुताबिक जैनब अब्बास ने ये ट्विट 9 साल पहले यूजर नेम “Zainablovesrk” से किए थे, जिसे उन्होंने बाद में बदलकर “ZAbbas Official,” कर लिया।

भारत के खिलाफ बोलने वालों का नहीं किया जा सकता स्वागत

भारतीय वकील की तरफ से दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में पाकिस्तानी पत्रकार जैनब अब्बास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करने के मामले में उन पर आईपीसी की धारा 153A, 295, 506 और 121 लगाई गई है। शिकायत में मांग किया गया है कि उन्हें जल्द से जल्द वर्ल्ड कप के प्रजेन्टर की लिस्ट से बाहर किया जाए। क्योंकि, भारत के खिलाफ बोलने वालों की देश में स्वागत नहीं हो सकता।

इसे भी पढ़ें: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास संभालेगा अयोध्या के राम कथा संग्रहालय की जिम्मेदारी

भारत पर भी साधा निशाना साध चुकी है जैनब

बता दें कि पाकिस्तानी पत्रकार जैनब अब्बास की हरकते शुरू से ही भारत विरोधी रही हैं। वह क्रिकेट के बहाने भारत पर पहले भी हमला बोल चुकी हैं। एक पुराने ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि इतनी बड़ी आबादी वाला ये देश एक तेज गेंदबाज पैदा नहीं कर सकता। खैर, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी पत्रकार जैनब अब्बास को आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 से तो दूर कर ही दिया गया है। इसके अलावा उन्हें भारत से बाहर भी कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: त्योहारों में अब चीन का प्रोडक्ट नहीं, बल्कि उपहार में यूपी का ओडीओपी दिया जाता है

Spread the news