Vikas Gupta: विवादों के चलते सुर्खियों में रहने वाले ​’बिग बॉस 14′ के कंटेस्टेंट मास्टरमाइंड विकास गुप्ता एक बार फिर अपने वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। विकास गुप्ता (Vikas Gupta) को टीवी इंडस्ट्री का कांट्रोवर्सी किंग माना जाता है। उनका इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक लड़की के साथ रोमांटिक मूड में देखे जा रहे हैं। वहीं इस बात को लेकर भी चर्चा काफी तेज हो गई है कि उनके साथ वह लड़की कौन है, जिसके साथ वह इतने रोमांटिक अंदाज में देखे जा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikas Gupta (@lostboyjourney)

वीडियो में देखा जा रहा है कि विकास गुप्ता (Vikas Gupta) एक लड़की के पीछे बैठ कर उसके कंधे पर सिर रखकर रोमांटिक हो रहे हैं। यह लड़की कोई और नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस चेतना पांडेय (Chetna Pandey) हैं। चेतना (Chetna Pandey) और विकास पांडेय काफी करीबी दोस्त भी हैं। यही वजह है कि विकास गुप्ता (Vikas Gupta) अक्सर चेतना के साथ अपनी तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते रहते हैं। हालांकि इस वीडियो में दोनों काफी रोमांटिक दिख रहे हैं।

Vikas Gupta & Chetna Pandey

फिलहाल इस वीडियो को विकास गुप्ता (Vikas Gupta) ने खुद अपने सोशल अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है कि ‘उसके लिए आगे बढ़ो, जिसे प्यार करते हो।’ उनके इस कैप्शन के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कुछ लोग कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही दोनों एक होने वाले हैं।

Chetna Pandey

बता दें कि कुछ समय पहले विकास गुप्ता (Vikas Gupta) और चेतना पांडेय (Chetna Pandey) के अफेयर की खबरें भी उड़ी थीं, जिस पर दोनों लोगों ने सफाई देते हुए कहा था कि हम दोनों एक अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में बता दें कि विकास गुप्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। इससे पहले भी उनके नाम के सामने और लड़की का नाम जुड़ चुका है, जिसे उन्होंने खारिज कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: अनन्या पांडेय, देखें अनदेखी तस्वीरें

Spread the news