लखनऊ। प्रदेश के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल‘‘ के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों की मांगों को शामिल किए जाने हेतु 14 सूत्रीय खुला मांग पत्र जारी किया। मांग पत्र में‘‘ई कॉमर्स नीति‘‘ बनाने , ‘‘व्यापारी नीति आयोग‘‘ के गठन एवं ‘‘व्यापारी स्वास्थ्य बीमा‘‘ की मांग सहित 14 सूत्रीय मांग  शामिल है। यह मांग पत्र प्रदेश के व्यापारियों से राय मशवरा कर तैयार किया गया है। व्यापारी इस मांग पत्र को प्रमुख राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं को भी सौंपेंगे।
यह भी पढ़े- एड्स छुआछूत की बीमारी नही है 
व्यापारियों का वोट निर्णायक भूमिका निभाएगा
मांग पत्र जारी करने के अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा अब समय आ गया है कि प्रदेश की आगामी नई सरकार व्यापारियों की सभी समस्याओं का स्थाई समाधान करें ताकि व्यापारी भी अपने आप को उपेक्षित ना महसूस करें। इस चुनाव में व्यापारियों का वोट निर्णायक भूमिका निभाएगा। उत्तर प्रदेश में लघु ,छोटे ,मध्यम, बड़े मिलाकर एक करोड़ से अधिक व्यापारी हैं। व्यापारियों के परिवार एवं उनके कर्मचारियों के परिवार को मिलाकर लगभग 4 करोड़ वोटों को प्रभावित करने की क्षमता व्यापारी समाज रखता है। जो प्रमुख राजनीतिक दल व्यापारियों की मांगों को अपने घोषणा पत्र में शामिल करते हुए उन्हें पूरा करने का गंभीर आश्वासन देगा, व्यापारी समाज उसी राजनीतिक दल को जिताने में अपनी उर्जा लगाएंगे।
यह भी पढ़े-
व्यापारियों की उपेक्षा प्रदेश की उन्नति के मार्ग में बाधक : संजय गुप्ता
संजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की उपेक्षा उन्नति के मार्ग में बाधक है। विधानसभा चुनाव में व्यापारियों का वोट निर्णायक साबित होगा क्योंकि आदर्श व्यापार मंडल ने जाति धर्म की सोच से ऊपर उठकर व्यापारी बनकर वोट देने का जागरूकता अभियान शुरू किया है और इस चुनाव में व्यापारी व्यापारी बनकर ही वोट देगा संजय गुप्ता ने कहा कि संगठन द्वारा सभी राजनीतिक दलों के लिए मीडिया के माध्यम से खुला मांग पत्र जारी किया गया है। इसके बाद प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं को भी यह मांग पत्र सौंपा जाएगा।
मांग पत्र जारी करने के कार्यक्रम के अवसर पर संगठन के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जयसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सांवरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ किदवई, प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल हसन, नगर उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, नगर महामंत्री संजय त्रिवेदी, नगर महामंत्री विजय कुमार, नगर उपाध्यक्ष मनीष जैन, डॉ साकेत चतुर्वेदी, मोहित कपूर ,जी एस चड्ढा, आनंद रस्तोगी, संजय कुमार गुप्ता सहित कई वरिष्ठ व्यापारी नेता मौजूद रहे।
Spread the news