ब्लैक ड्रेस में Urvashi Rautela ने दिखाई फिटनेस, फैंस हुए लट्टू

नई दिल्ली। कोरोना काल के बीच बॉलीवुड की अभिनेत्रियां अपना जलवा बिखेरे हुई हैं। फिल्मों की शूटिंग स्थगित चल रही है, बावजूद इसके सोशल मीडिया पर अभिनेत्रियों का जलवा बरकरार है। इसी क्रम में बॉलीवुड की अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उर्वशी रौतेला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्वशी के दिलकश अदा को देखकर उन पर लट्टू हुए पड़े हैं और तारीफ में तरह—तरह के कमेंट भी पास कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela)

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने हाल ही में अपने सोशल अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह डीपनेक और हाई थाई स्लिट वाली ब्लैक ड्रेस पहने हुई हैं। उनका यह वीडियो मेकअप रूप में है। जिसे देखकर यह लग रहा है कि वह किसी कार्यक्रम में जाने के लिए तैयार हो रही हैं। वीडियों में उनका लुक काफी आकर्षक दिख रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela)

उर्वशी रौतेला बोल्ड ड्रेस में काफी हॉट नजर आ रही है। उनके ड्रेस का गहरा गला और हाई स्लिट स्टाइल उनके फैंस को दीवाना बना रही हैं। बता दें कि उर्वशी रौतेला इन दिनों युवा दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। युवाओं से उनका जुड़ाव उन्हें काफी लोकप्रिय बनाता है।

उर्वशी रौतेला अभिनय के साथ—साथ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस फॉलोइंग अच्छी खासी है। वह अक्सर अपनी फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के बीच शेयर करती रहती हैं। वहीं उनके प्रशंसक उनकी वीडियो और फोटो को काफी पसंद भी करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Riya Sen ने हॉट बिकिनी बरपाया कहर, तस्वीरों को देखकर दीवाने हुए फैंस

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...