UP News: उत्तर प्रदेश के नाकारा अफसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (yogi adityanath) के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। तमाम निर्देशों के बावजूद भी प्रदेश के कई अधिकारी ऐसे हैं, जो जन समस्याओं को लेकर उदासीन बने हुए हैं। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) जीरो टॉलरेंस की नीति को लेकर अपनी मंशा साफ कर चुके हैं। माना जा रहा है उत्तर प्रदेश में जल्द ही इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अफसरों से सीएम योगी काफी खफा हैं। ऐसे में तमाम नसीहतों और निर्देशों के बावजूद अपनी कार्यशैली में सुधार न लाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होनी तय मानी जा रही है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (yogi adityanath) के पास थाना-तहसील से लेकर शासन स्तर तक की रिपोर्ट आयी है। फरियादियों की संतुष्टि ही अफसरों की परफार्मेंस का आधार बनेगी और उसी के आधार पर अफसरों की ट्रांसफर और पोस्टिंग भी होगी। सूत्रों की मानें तो सीएम योगी ने निचले स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही को काफी गंभीरता से लिया है और कड़ी नाराजगी भी जाहिर की है। मुख्य सचिव डीएस मिश्रा ऐसे खराब प्रदर्शन करने वाले अफसरों को पत्र भेज रहे है। साथ ही ऐसे अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होनी तय मानी जा रही है।

इन अफसरों पर हो सकती है कार्रवाई

मुख्यमंत्री कार्यालय ने आईजीआरएस और हेल्पलाइन की रैंकिंग में टॉप टेन अच्छा प्रदर्शन करने वाले और सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले अफसरों की सूची तैयार की है। रैंकिंग में टॉप टेन सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले अफसरों पर कार्रवाई होनी तय माना जा रहा है।

अच्छा प्रदर्शन करने वाले 10 प्रमुख विभाग (शासन स्तर)

1. सहकारिता विभाग
2. सिंचाई, जल संसाधन
3. चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास
4. ग्राम्य विकास विभाग
5. पंचायतीराज विभाग
6. बेसिक शिक्षा विभाग
7. परती भूमि विकास
8. ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
9. कृषि विभाग
10. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

खराब प्रदर्शन करने वाले 10 प्रमुख विभाग (शासन स्तर)

1. आयुष
2. नागरिक उड्डयन
3. अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ
4. कारागार विभाग
5. अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास
6. खेलकूद विभाग
7. प्राविधिक शिक्षा
8. न्याय
9. आबकारी विभाग
10 सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम

अच्छा प्रदर्शन करने वाले पांच प्रमुख मंडलायुक्त

1. झांसी
2. बस्ती
3. अलीगढ़
4. मेरठ
5. मुरादाबाद

खराब प्रदर्शन करने वाले पांच प्रमुख मंडलायुक्त

1. प्रयागराज
2. आजमगढ़
3. मिर्जापुर
4. गोरखपुर
5. वाराणसी

अच्छा प्रदर्शन करने वाले तीन प्रमुख एडीजी/आईजी

1. वाराणसी
2. गोरखपुर
3. बरेली

खराब प्रदर्शन करने वाले प्रमुख एडीजी/आईजी

1. कानपुर
2. प्रयागराज

अच्छा प्रदर्शन करने वाले आईजी/डीआईजी

1. प्रयागराज
2. मुरादाबाद
3. वाराणसी
4. देवीपाटन
5. आजमगढ़

खराब प्रदर्शन करने वाले आईजी/डीआईजी

1. मिर्जापुर
2. गोरखपुर
3. आगरा
4. अयोध्या
5. बरेली

अच्छा प्रदर्शन करने वाल पांच प्रमुख नगरायुक्त

1. शाहजहांपुर
2. प्रयागराज
3. गोरखपुर
4. मथुरा
5. फिरोजाबाद

खराब प्रदर्शन करने वाले पांच प्रमुख नगरायुक्त

1. सहारनपुर
2. कानपुर शहर
3. मेरठ
4. गाजियाबाद
5. झांसी

अच्छा प्रदर्शन करने वाले पांच प्रमुख विकास प्राधिकरण

1. रायबरेली
2. रामपुर
3. सोनभद्र
4. लखनऊ
5. अयोध्या

खराब प्रदर्शन करने वाले पांच प्रमुख विकास प्राधिकरण

1. मुरादाबाद
2. उन्नाव
3. मुजफ्फरनगर
4. सिद्धार्थनगर
5. कुशीनगर

अच्छा प्रदर्शन करने वाले डीएम

1. फिरोजाबाद
2. शाहजहांपुर
3. संभल
4. हरदोई
5. बुलंदशहर
6. बाराबंकी
7. गाजियाबाद
8. अमेठी
9. बिजनौर
10. झांसी

खराब प्रदर्शन करने वाले डीएम

1. बलरामपुर
2. गाजीपुर
3. मिर्जापुर
4. वाराणसी
5. जौनपुर
6. एटा
7. अयोध्या
8. कन्नौज
9. संतकबीरनगर
10. सिद्धार्थनगर

अच्छा प्रदर्शन करने वाले पुलिस कमिश्नर/एसएसपी/एसपी

1. शामली
2. श्रावस्ती
3. फिरोजाबाद
4. आगरा
5. झांसी
6. गौतमबुद्धनगर
7. फर्रुखाबाद
8. रामपुर
9. गाजियाबाद
10. लखनऊ

खराब प्रदर्शन करने वाले पुलिस कमिश्नर/एसएसपी/एसपी

1. कानपुर शहर
2. गोंडा
3. कानपुर देहात
4. सुल्तानपुर
5. सीतापुर
6. अमेठी
7. कुशीनगर
8. उन्नाव
9. बांदा
10. बहराइच

अच्छा प्रदर्शन करने वाली तहसील

1. बुलंदशहर, बुलंदशहर
2. बांगरमऊ, उन्नाव
3. डिवाई, बुलंदशहर
4. खैर, अलीगढ़
5. मांट, मथुरा
6. कालपी, जालौन
7. सदर, मथुरा
8. सिकंदराबाद, बुलंदशहर
9. हाटा, कुशीनगर
10. बेल्थरा रोड, बलिया

खराब प्रदर्शन करने वाली तहसील

1. मोदीनगर, गाजियाबाद
2. चांदपुर, बिजनौर
3. बलरामपुर, बलरामपुर
4. सदर, मिर्जापुर
5. पलिया, खीरी
6. गाजियाबाद, गाजियाबाद
7. उतरौला, बलरामपुर
8. सवायजपुर, हरदोई
9. रायबरेली, रायबरेली
10. महराजगंज, रायबरेली

अच्छा प्रदर्शन करने वाले थाने

1. ईसानगर, खीरी
2. फखरपुर, बहराइच
3. नवाबगंज, प्रयागराज
4. शाहगंज, आगरा
5. कोरांव, प्रयागराज
6. शिकोहाबाद, फिरोजाबाद
7. फतेहगढ़, फर्रुखाबाद
8. सिरसागंज, फिरोजाबाद
9. नारखी, फिरोजाबाद
10. फिरोजाबाद नार्थ, फिरोजाबाद

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार ने किया यूपी को दंगामुक्त प्रदेश बनाने का काम

खराब प्रदर्शन करने वाले थाने

1. संदीपनघाट, कौशांबी
2. बघौचघाट, देवरिया
3. शिवगढ़, सुल्तानपुर
4. कोतवाली शामली, शामली
5. कोतवाली देहात, बहराइच
6. बिलसांडा, पीलीभीत
7. जहांगीरपुर, बुलंदशहर
8. ग्वालटोली, कानपुर शहर
9. चितईपुर, वाराणसी
10. बेहटा गोकुल, हरदोई

इसे भी पढ़ें: पीसीएस 2022 का परिणाम घोषित, 364 अभ्यर्थी हुए सफल

Spread the news