प्रतापगढ़: भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर जनपद के 7 विधानसभा क्षेत्र के चुनाव संचालन समिति के प्रमुखों के साथ मैराथन बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में यूपी के पूर्व मंत्री व संगठन के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह मौजूद है। बैठक में विधानसभा चुनाव के संबंध में विभिन्न अभियानों में लगे पदाधिकारियों को कार्यक्रमों की रूपरेखा बताने के साथ ही आगे की रणनीति हेतु विचार विमर्श किया गया।इस मौके कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गईं कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं होनी चाहिए।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन प्रभारी राधि मोहन सिंह ने कहा कि विधानसभा 2022 का चुनाव सिर्फ जनता के लिए ही नहीं बल्कि कार्यकर्ता के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है,क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो विकास की लंबी रेखा खींची गई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जनसंपर्क कर जनता तक मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं, क्योंकि उनके पास जनता को बताने के लिए बहुत सी उपलब्धियां और जन कल्याणकारी योजनाएं है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिम में हुए चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल रही है। उसके अपेक्षा पूर्वी यूपी में भी भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। पूर्वी यूपी में मिल रहे जनता के स्नेह आशीर्वाद से लग चुका है कि प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

इस दौरान राधा मोहन सिंह ने चुनाव से सम्बंधित एक-एक कर पदाधिकारियों से उनके कार्यों से संबंधित विषयों की तैयारी की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि विधान सभा का चुनाव वर्तमान परिदृश्य में भाजपा द्वारा किए गए प्रदेश की विकास के आधार पर प्राप्त जनता का विश्वाश और भ्रष्ट्राचारी,विघटनकारी तत्व,आतंक और गुंडागर्दी करने वाले लोगों को प्रश्रय देने वाली पार्टियों के बीच है।

इसे भी पढ़ें: डॉ. नीरज त्रिपाठी की धर्मपत्नी सुधा त्रिपाठी ने किया डोर टू डोर संपर्क

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी का चुनाव जनता मोदी जी और योगी जी द्वारा सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यों और प्रदेश एवम देश की एकता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए किए गए कार्यों के आधार पर स्वयं लड़ रही है। इस मौके कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने संचालन समिति के सदस्यों से उनके महत्वपूर्ण कार्य के महत्व को देखते हुए दायित्व से संबंधित विषयों की चर्चा करते हुए कहा कि जिला चुनाव संचालन समिति के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। जिसका निर्वहन कर भाजपा की स्वच्छ और दमदार सरकार की प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत से वापसी की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। बैठक का संचालन भाजपा महामंत्री पवन गौतम ने किया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से राजेश सिंह, आशीष श्रीवास्तव, सतीश चौरसिया, अशोक मिश्र, राघवेंद्र शुक्ला, रामजी मिश्र, गोकुल श्रीवास्तव, नवीन सिंह, सतीश दुबे, रोहन सिंह, आर्यन तिवारी, शुभम मिश्रा सहित संचालन समिति सभी विधानसभाओं के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: सपा प्रत्याशी अभय सिंह गिरफ्तार

Spread the news