UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election) में नेताओं के बीच जुबानी जंग के साथ मारपीट की घटनाएं भी होने लगी हैं। गोंडा जनपद के करनैलगंज विधानसभा सपा और भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट के बाद अयोध्या (Ayodhya) में भी शुक्रवार को ऐसी घटना हुई है। यहां चुनाव प्रचार के दौरान समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रत्याशी अभय सिंह और बीजेपी प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस दौरान फायरिंग और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। इसके बाद पुलिस ने सपा प्रत्याशी अभय सिंह सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद से अयोध्या में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक अयोध्या के गोसाईगंज (Goshainganj) में प्रचार के दौरान सपा और भाजपा प्रत्याशी समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान पथराव और फायरिंग में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात को काबू में किया। इसके बाद देर रात महाराजगंज पुलिस (Maharajganj Thana) ने देर रात बड़ा एक्शन लेते हुए सपा प्रत्याशी अभय सिंह सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: राजनाथ भाजपा प्रत्याशियों के लिए करेंगे 3 चुनावी जनसभा

बताया जा रहा है कि पुलिस ने अभय सिंह को उनके आवास से गिरफ्तार किया है। उधर सपा प्रत्याशी की गिरफ्तारी के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। सपा समर्थकों ने महाराजगंज थाना (Maharajganj Thana) पर हमला बोल दिया है। खबर है कि थाने पर पथराव कर सपा प्रत्याशी को छुड़ाने का प्रयास किया गया है। बता दें कि महाराजगंज थाना (Maharajganj Thana) से कुछ दूरी पर गोसाईगंज में शुक्रवार को सपा और भाजपा समर्थकों में रात 8 बजे के करीब विवाद हो गया। इस दौरान गोली भी चली है। हालांकि समय से पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में कर लिया है। और दोनों पक्ष के समर्थकों को बुलाकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्षों में यहां भी विवाद हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे, जिसे रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: गुंडई के बल पर चुनाव जीतना चाहते हैं बीजेपी प्रत्याशी

Spread the news