UP Diwas 2026: सम्मानित किए गए यूपी के गौरव
UP Diwas 2026: उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर आज राजधानी लखनऊ में खासा जश्न और कई बड़ी घोषणाएं हुईं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिलकर प्रदेश के हर जिले की एक विशिष्ट डिश को ‘ब्रांड’ बनाने वाली ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ODOP फूड) योजना का शुभारंभ किया। इसका मकसद है कि आगे चलकर आगरा के पेठे या लखनऊ के कबाब की तरह हर जिले का एक व्यंजन प्रसिद्ध हो और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिले।
इसके अलावा, युवाओं को रोजगार देने के लिए ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन’ योजना भी शुरू की गई। यह योजना प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्रों के विकास और रोजगार सृजन पर केंद्रित है।

पांच हस्तियों को मिला यूपी गौरव सम्मान
समारोह में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली पांच हस्तियों को गौरव सम्मान से नवाजा गया। उन्हें 11-11 लाख रुपये, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र दिया गया। सम्मानित होने वालों में शामिल हैं-
विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला (अंतरिक्ष यात्री)
अलख पांडेय (शिक्षा एवं उद्यमिता)
रश्मि आर्य (शिक्षा एवं नवाचार)
डॉ. हरिओम पंवार (साहित्य)
डॉ. सुधांशु सिंह (कृषि क्षेत्र)

इन डीएम को भी मिला सम्मान
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM YUVA) के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच जिलाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में जौनपुर के डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, आजमगढ़ के डीएम रवींद्र कुमार, हरदोई के डीएम अनुनय झा, अंबेडकरनगर के डीएम अनुपम शुक्ल और झांसी की डीएम मृदुल चौधरी शामिल हैं।
#कलेक्टर को मिला अवार्ड !! 🏆
"उत्तर प्रदेश दिवस" के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत बेहतरीन कार्य करने वाले 5 जिलों के #जिलाधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सम्मानित किया !! 🎖️
📍IAS डॉ दिनेश चंद्र जिलाधिकारी जौनपुर
📍IAS… pic.twitter.com/zFs4QQnkyT
— Dr.Ahtesham Siddiqui (@AhteshamFIN) January 24, 2026
इसे भी पढ़ें: सानिया मिर्जा के घर में शाही जश्न की तैयारी
सांस्कृतिक रंगत और प्रदर्शनी का उद्घाटन
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के साथ हुई। इसके बाद ब्रज, बुंदेली, अवधी और भोजपुरी कलाकारों ने एक रंगारंग सांस्कृतिक संध्या पेश की, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की और ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ थीम पर बनी एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
इसे भी पढ़ें: कानपुर में 2 करोड़ कैश और 61 किलो चांदी बरामद
