ट्रंप की पत्नी मेलानिया की परदे पर दिखेगी अनसुनी कहानी, सीक्रेट सर्विस से लेकर फैशन तक के खुलेंगे राज
Newschuski Digital Desk: अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप जल्द ही व्हाइट हाउस में अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेलानिया की मेजबानी करेंगी। यह फिल्म उनके जीवन के उन 20 ऐतिहासिक दिनों पर आधारित है, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के उद्घाटन (इनागुरेशन) से ठीक पहले के थे।
मेलानिया की सलाहकार मार्क बेकमैन के अनुसार, व्हाइट हाउस में होने वाली इस स्क्रीनिंग में राष्ट्रपति ट्रंप, उनका परिवार और बेहद करीबी दोस्त शामिल होंगे। यह पहला मौका होगा जब ट्रंप परिवार इस पूरी फिल्म को एक साथ देखेगा। फिल्म में मेलानिया की निजी जिंदगी, उनके फैशन सेंस, कूटनीतिक दौरों और यहां तक कि उनकी सुरक्षा में तैनात ‘सीक्रेट सर्विस’ की कार्यप्रणाली की दुर्लभ झलकियां भी दिखाई गई हैं।
COUNTDOWN: 7 Days until the World will witness an unforgettable, behind-the-scenes, look at one of the most important events of our time.
MELANIA: TWENTY DAYS TO HISTORY:https://t.co/rjwd5Appkv pic.twitter.com/AHD0rn1M7C
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) January 23, 2026
ट्रेलर में क्या है खास
फिल्म के ट्रेलर में कुछ बेहद खास पल दिखाए गए हैं।
फैशन और कूटनीति: उद्घाटन समारोह के दौरान मेलानिया की मशहूर नेवी ब्लू हैट (टोपी) और उनके शानदार लुक्स।
सलाहकार की भूमिका: एक दृश्य में मेलानिया राष्ट्रपति ट्रंप को उनके भाषण के दौरान शांतिदूत की भूमिका अपनाने की सलाह देती नजर आती हैं।
हल्के-फुल्के पल: फिल्म में राष्ट्रपति ट्रंप के मजाकिया अंदाज और उनके निजी हंसी-मजाक के पलों को भी शामिल किया गया है।

40 मिलियन डॉलर की बड़ी डील
यह डॉक्यूमेंट्री 30 जनवरी को पूरी दुनिया में रिलीज होगी। इसे अमेजन के एमजीएम (MGM) स्टूडियोज के साथ करीब 40 मिलियन डॉलर (लगभग 330 करोड़ रुपये) के बड़े सौदे के तहत बनाया गया है। बेकमैन ने साफ किया कि यह कोई राजनीतिक प्रोपेगेंडा फिल्म नहीं है, बल्कि इसका पूरा क्रिएटिव डायरेक्शन खुद मेलानिया ट्रंप ने संभाला है।
इसे भी पढ़ें: सानिया मिर्जा के घर में शाही जश्न की तैयारी
सिर्फ फिल्म नहीं, सीरीज भी आएगी
मेलानिया की कहानी यहीं खत्म नहीं होगी। अगले साल एक फॉलो-अप डॉक्यूमेंट्री सीरीज भी आएगी, जो सामाजिक कार्यों (जैसे फोस्टर केयर के बच्चों) पर उनके काम को दिखाएगी। फिल्म के प्रमोशन के लिए मेलानिया न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की ओपनिंग बेल भी बजाएंगी, जो उनके सक्रिय सार्वजनिक जीवन में वापसी का संकेत है।
इसे भी पढ़ें: नीलम गिरी: रियलिटी शो द 50 में मिला गोल्डन टिकट
