Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड के शूटरों ने यूपी पुलिस की नाक में दम कर रखा है। पुलिस इनके जितनी करीब जाती है, ये उतने ही दूर चले जाते हैं। गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim), शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen), साबिर ऐसे शातिर है, जिनके मिलने से कई राज खोलने में पुलिस को मदद मिल सकती है। वहीं खबर मिल रही है कि पुलिस को गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) और साबिर की नई लोकेशन मिली है। इसके मुताबिक गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) के छत्तीसगढ़ और साबिर के मुंबई में होने का शक है। हालांकि इस तरह की लोकेशन पर पुलिस कई राज्यों में गुड्डू मुस्लिक (Guddu Muslim) व शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) को तलाश चुकी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उमेश की हत्या में शामिल बदमाश साबिर की मुंबई में लोकेशन मिली है। बता दें कि साबिर ही वह शूटर था, जिसने सबसे अंतिम में राइफल से उमेश पाल पर गोली चलाई।

साबिर की लोकेशन मिलने के बाद उसे पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम मुंबई गई है। बताया जाता है कि साबिर अतीक अहमद (Guddu Muslim) के संपर्क में आने से पहले मुंबई में ट्रक चलाता था। वह यहां करीब 8 वर्षों तक रह चुका है। साबिर का भाई जाकिर भी ड्राइवर है। दहेज हत्या के मामले में जाकिर को जेल होने के बाद साबिर अतीक गैंग के लिए गाड़ी चलाने लगा। हालांकि इस मामले में मुम्बई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का कहना है कि हमें आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं है। यूपी पुलिस ने अभी तक उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय स्तर पर क्राइम ब्रांच की यूनिट्स साबिर के बारे में जानकारी जुटा रही है।

इसे भी पढ़ें: ‘शेर-ए -अतीक’ व्हाट्सएप ग्रुप से उमेश पाल हत्याकांड में मिली अहम जानकारी

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने उमेश पाल मर्डर केस में अतीक अहमद के बेटे असद, गुलाम और अन्य दो बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि जब इन बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा गया तो ये पुलिस पर गोलियां चलाने लगे। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाशों को गोली लगी और इनकी मौत हो गई। वहीं, इस हत्याकांड में शामिल बदमाश गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता परवीन पुलिस के लिए अबूझ पहेली बन गए हैं। दोनों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन कोई सफलता हाथ आते नजर नहीं आ रही है। वहीं गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन छत्तीसगढ़ में मिलने की बात सामने आ रही है। बता दें कि राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की 24 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: Prayagraj: सौलत हनीफ की सलाह पर चलता था अतीक

Spread the news