TVS की जुपिटर बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर, अपाचे और iQube की सेल में जबरदस्त उछाल
Newschuski Digital Desk: टीवीएस मोटर कंपनी के लिए नवंबर 2025 का महीना बेहद शानदार रहा। कंपनी के दो प्रमुख दोपहिया वाहनों TVS Jupiter और TVS iQube की बिक्री में भारी उछाल देखने को मिली, जबकि स्पोर्ट्स बाइक Apache ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। नवंबर 2024 की तुलना में कंपनी की कुल बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
टॉप 5 बेस्ट सेलिंग मॉडल: जुपिटर बरकरार नंबर-1
TVS Jupiter: नवंबर का ‘बेस्ट सेलिंग स्कूटर’ का तमगा एक बार फिर जुपिटर के नाम रहा। पिछले महीने 1,24,782 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री के साथ, इसने पिछले साल की समान अवधि (99,710 यूनिट्स) की तुलना में 25% का शानदार बढ़त हासिल की।
TVS Apache: स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में अपाचे की धमक जारी रही। इसकी 48,764 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के नवंबर (35,610 यूनिट्स) से करीब 37% अधिक है।
TVS XL100: भरोसे और मजबूती के पर्याय इस मोटरसाइकिल की बिक्री में मामूली गिरावट दर्ज हुई। नवंबर में 44,971 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल (45,923 यूनिट्स) से लगभग 2% कम है।
TVS iQube: इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता का फायदा iQube को मिला। इस ई-स्कूटर की बिक्री में भारी उछाल देखी गई और यह 48.71% की जबरदस्त वृद्धि के साथ 38,191 यूनिट्स बिकने में कामयाब रही। पिछले साल इसी महीने इसकी बिक्री 25,681 यूनिट्स ही थी।
TVS Raider: स्टाइलिश 125cc बाइक रेडर ने भी बिक्री में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की। इसने 32,853 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल (31,769 यूनिट्स) से करीब 3.4% अधिक है।
इसे भी पढ़ें: छोटे वाहनों और दोपहियों पर जीएसटी में बड़ी राहत
अन्य मॉडलों का प्रदर्शन
टीवीएस के अन्य मॉडलों में, NTorq ने 30,589 यूनिट्स, Radeon ने 13,091 यूनिट्स और Sport ने 10,607 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। इस तरह नवंबर में कंपनी के ज्यादातर प्रमुख उत्पादों ने ग्राहकों का भरपूर प्यार जीता और बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी।
इसे भी पढ़ें: Gold-Silver Rate : सोना पहली बार 1.05 लाख रुपये पार
