नई दिल्ली। सच ही कहा गया है कि पिंजरे में आकर शेर भी कुत्ता बन जाता है। टाइगर ऐसा ही का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिल्ली के गुर्राने पर पिंजरे में कैद टाइगर पीछे हट जाता है। हालांकि ऐसा माना जाता है कि बिल्ली की ही प्रजातियों में बाघ, जगुआर, चीता आदि जानवर आते हैं। पहले के समय में बिल्ली को शेर की मौसी कह कर संबोधित किया जाता था। फिलहाल इस वीडियो में देखा जा रहा है पिंजरे में कैद टाइगर यानी चीता को बाहर बैठी हुई बिल्ली डरा रही है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cats_club❤ (@catsworld_ms)

वीडियो को देखकर यह अजीब लगता है ​कि एक बिल्ली टाइगर को कैसे डरा देती है। मजे की बात यह है कि कुत्ते को देखकर जो बिल्ली जान बचाती फिरती है वह शैतानी हरकत करके चीते को डरा रही है। हालांकि पिंजरे में कैद चीते की नजर पहले बिल्ली पर नहीं थी। लेकिन जैसे ही उसकी नजर बिल्ली से मिली वह उसकी हरकत देखकर पीछे हट गया है। टाइगर की इस घबराहट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: नींबू के रस से ठीक हो रहा कोरोना, जानें देवरिया पुलिस के दावे की सच्चाई

गौरतलब है कि कैट्स क्लब नाम के इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर लोग तरह—तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि आखिर मौसी है वो…।

इसे भी पढ़ें: मगरमच्छों के बीच फंसे बत्तख ने ऐसे बचाई जान, वीडियो हुआ वायरल

Spread the news