लंदन। आजादी हर किसी को पसंद होती है, चाहे वह इंसान हो या फिर जानवर। बढ़ते अपराधों पर हर कोई चिंता जाहिर करता है, जबकि सच यह है कि किसी अपराधी को जब सजा मिलती है तो यह सजा अप्रत्यक्ष रूप से उसके परिवार वालों के लिए भी होती है। किसी बच्चे का पिता उससे दूर चला जाता है तो किसी की पत्नी उसकी सजा खत्म होने का इंतजार करती है। ऐसे में अपराधियों की पत्नी के जीवन में कई पडाव आते हैं। कुछ का दूसरे मर्द के साथ अफेयर हो जाता है जो कुछ दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला कर लेती हैं। कुछ ऐसी है जो सब कुछ बर्दाश्त करते हुए अपने पति का इंतजार करती हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें भी कई तरह के तानों और सोच से गुजरना पड़ता है।

वहीं अमेरिका बेस्ड अनाम चैटिंग ऐप व्हिस्पर्स पर अपनी असली पहचान बताए बिना भी आप अपनी बात कह सकते हैं। इस ऐप पर जेल की सलाखों के पीछे कैद अपराधियों की पत्नियां अपनी बातों को साझा कर रही है। एक कैदी की पत्नी ने लिखा है कि उसके लिए जीना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। क्योंकि उसका ख्याल रखने वाला जेल में है।

इसे भी पढ़ें: नींबू के रस से ठीक हो रहा कोरोना, जानें देवरिया पुलिस के दावे की सच्चाई

इसी तरह एक महिला ने लिखा है कि उसका पति जेल में हैं, जिसके चलते उसका अफेयर एक शादीशुदा मर्द के साथ हो गया है। वहीं एक महिला ने लिखा है कि उसके पति का जेल में होना उसे पसंद नहीं आ रहा है। क्योंकि इसके चलते वह उससे तलाक तक नहीं ले पा रही। हालांकि कुछ महिलाओं ने अपनी असली तकलीफो को भी साझा किया है।

एक महिला ने अपनी तकलीफ साझा करते हुए लिखा है कि उसका पति जेल में सजा काट रहा है, जिसके चलते उसे काफी परेशानी हो रही है। वह अपने पति को देख व छू नहीं पा रही है। उसे किस नहीं कर पा रही है। महिला ने लिखा है कि वह पैनिक अटैक की शिकार है और हमेशा दर्द महसूस करती रहती है। एक ने लिखा है कि उसका पति जेल में है लेकिन वह उसे छोड़ नहीं सकती क्योंकि वह एक बेहतरीन पिता और पति हैं।

इसे भी पढ़ें: Love Story: उम्रदराज व्यक्ति को दिल दे बैठी 28 वर्षीय लड़की, जानें कैसे हुआ प्यार

Spread the news