बस और ट्रक की भिड़ंत में दस लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

मुरादाबाद। सड़क हादसे को लेकर आज का दिन काफी खतरनाक रहा। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 25 से अधिक अन्य यात्री घायल हो गए हैं। आज सुबह-सुबह यह दिल दहला देने वाली दुर्घटना कुंदरकी थानाक्षेत्र के हुसैनपुर पुलिया के निकट हुआ है। इस सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुःख जताते हुए मुआवजे का एलान किया है।

दुर्घटना की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है। वहीं पुलिस मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटना में घायल सभी यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने का आदेश दिया है।

इसी के साथ ही मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को मौके पर पहुंचने का निर्देश भी दिया। बताते चलें कि घने कोहरे की वजह से इस समय सड़क हादसे की बाढ़ आ गई है। मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर हुआ यह हादसा इतना खतरनाक था कि लाशों के चिथड़े उड़ गए थे, जिसके चलते पहचान करने में भी दिक्कत हुई। फिलहाल इस घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया है।

इसे भी पढ़े: फरवरी से मुंबई में फुल क्षमता के साथ दौड़ेगी लोकल ट्रेन

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...