Surya Grahan 2021: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण का असर पूरे संसार पर दिखता है। संसार के हर प्राणी को इसके अच्छे-बुरे प्रभाव झेलने पड़ते हैं। ज्यातिष के मुताबिक ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। 2021 का पहला सूर्य ग्रहण गुरुवार यानी 10 जून लग रहा है। ज्योतिष एवं वैज्ञानिकों के मुताबिक सूर्य ग्रहण आज दोपहर 1:42 बजे से शुरू होगा जो शाम 6:41 बजे रहेगा। खास बात यह है कि यह ग्रहण वलयाकार होगा। वलयाकार का मतलब होता है जब सूर्य का करीब 99 फीसदी हिस्सा चंद्रमा की छाया में छिप जाता है और सूर्य किसी चमकीले छल्ले की तरह नजर आता है। इसको वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं।

148 साल बाद बन रहा ऐसा संयोग

सूर्य और चंद्र ग्रहण खगोलीय घटना है लेकिन इसका भी कई कारण होता है। 10 जून यानि आज शनि जयंती और ज्येष्ठ अमावस्या भी है। आज लगने वाला सूर्य ग्रहण इसलिए भी खास है क्योंकि शनि जयंती पर ग्रहण का संयोग तकरीबन 148 साल बाद बन रहा है। जानकारों की मानें तो इससे पहले शनि जयंती पर सूर्य ग्रहण 26 मई, 1873 में लगा था। वहीं विशेषाज्ञों के अनुसार सूर्य ग्रहण भारत में पूर्ण नहीं बल्कि आंशिक दिखाई देगा। ऐसे में इसका असर कुछ राशियों पर पड़ने वाला है।

वृषभ राशि

ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो सूर्य ग्रहण के दौरान वृषभ राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।इस राशिवालों के खर्चों में बढ़ोतरी होगी। वृषभ राशि वालों के लिए रिलेशनशिप के मामले में भी यह समय अच्छा नहीं माना जा रहा है।

मिथुन राशि

वहीं माना जा रहा है कि ग्रहण के दौरान मिथुन राशि वालों को भी कई तरह के उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं, उन्हें अभी इस टाल देना ही बेहतर होगा।

सिंह राशि

ज्योतिषियों के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण का व्यपक असर सिंह राशि पर पड़ सकता है। ऐसे में सिंह राशि वालों को काफी सतर्क होकर पैसे खर्च करने चाहिए।

तुला राशि

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक तुला राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण अशुभ साबित हो सकता है। खासकर गर्भवती महिलाओं को खास ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो नौकरी और बिजनस दोनों में ही तुला राशि वालों का मन काम करने में नहीं लगेगा। इस राशि के जातक खुद को तनाव ग्रस्त महसूस कर सकते हैं।

मकर राशि

ज्योतिषियों की मानें तो आज का सूर्य ग्रहण मकर राशि के लोगों पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। इस राशि के जातक को और अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में अगर आप जॉब बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो त्याग देना ही बेहतर होगा।

इसे भी पढ़ें: इन उपायों को करने से शनिदेव हरेंगे पीड़ा

Spread the news