शिखर धवन ने सोफी शाइन के साथ कर ली सगाई, तस्वीर शेयर कर दी जानकारी
Newschuski Digital Desk: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और लोकप्रिय खिलाड़ी शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई कर ली है। इस खुशखबरी की जानकारी स्वयं धवन ने सोमवार को इंस्टाग्राम के जरिए अपने करोड़ों फैंस के साथ शेयर की।
शिखर धवन ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों के हाथ एक-दूसरे से मिले हुए दिख रहे हैं और सोफी शाइन की उंगली पर इंगेजमेंट रिंग साफ नजर आ रही है। तस्वीर के साथ धवन ने एक प्यारा-सा कैप्शन लिखा।

शिखर धवन ने क्या लिखा
उन्होंने लिखा, मुस्कुराहटें शेयर करने से लेकर सपनों को शेयर करने तक… हमारे इंगेजमेंट के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और हर अच्छी शुभकामना के लिए आभारी हैं, क्योंकि हम हमेशा के लिए एक साथ रहने का फैसला करते हैं।
धवन और सोफी शाइन की जोड़ी पहली बार 2025 के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान चर्चा में आई थी, जहां वे एक साथ नजर आए थे। उसके बाद से ही दोनों के रिश्ते की अटकलें शुरू हो गई थीं। कुछ समय बाद धवन ने इसे पब्लिकली स्वीकार भी कर लिया था और इसके बाद से दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ पोस्ट करते नजर आते रहे हैं।

कौन हैं सोफी शाइन
सोफी शाइन एक आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में की है। फिलहाल, वह अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन की सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं।

शिखर धवन का पिछला रिश्ता
शिखर धवन ने इससे पहले किक बॉक्सर आयशा मुखर्जी से शादी की थी, जो उनसे 10 साल बड़ी थीं। दोनों की साल 2012 में शादी हुई थी। लेकिन लगभग ढाई साल पहले उनका तलाक हो गया। तलाक की प्रक्रिया के दौरान, धवन ने आरोप लगाया था कि उन्हें आयशा की वजह से मानसिक यातना झेलनी पड़ी।
इसे भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर 87 आजीवन कैदियों की समय से पहले होगी रिहाई
इसे भी पढ़ें: सोफी शाइन के साथ शिखर धवन बंधने जा रहे हैं शादी के बंधन
