बस्ती: रविवार को समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय के संयोजन में शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव वृजेन्द्र कुमार जायसवाल के प्रथम बस्ती आगमन पर शास्त्री चौक पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।

वृजेन्द्र कुमार ने कहा कि भाजपा की सरकार में शिक्षकों की आवाज को लगातार अनसुनी किया जा रहा है। भाजपा से नाराज शिक्षक यूपी में सत्ता परिवर्तन का केन्द्र बनेंगे और सपा की मजबूत सरकार बनेगी। छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोनू यदुवंश ने कहा कि सपा पर जनता का भरोसा है। नफरत फैलाने वाली भाजपा को लोग सिरे से नकार देंगे।

इसे भी पढ़ें: सपा की चौपाल में निशाने पर भाजपा

स्वागत करने वालों में रामसजीवन यादव, सन्तोष यादव, जितेन्द्र यादव, निर्मल प्रसाद, राधेश्याम जायसवाल, अंगद कुमार, वृजकिशोर, बब्लू निषाद, अवधेश कुमार प्रजापति, बांके लाल यादव, रामआज्ञा, प्रवीण, श्याम नरायन चौरसिया, राधेश्याम चौधरी, गंगाराम, सुनील चौहान, गंगा प्रसाद यादव, राम जनम चौहान, अर्जुन यादव, अमर पाण्डेय, रामानन्द यादव, संजय त्रिपाठी, शैलेष त्रिपाठी, राम पूरन यादव, शोभनाथ यादव, राम जियावन यादव, उमाशंकर यादव, संजय यादव, अर्जुन यादव, डा. सुल्तान अहमद, हरिश्चन्द्र यादव, इन्द्रजीत यादव, चौकीलाल यादव आदि शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं के लिये समर्पित है कांग्रेस: अंकुर वर्मा

Spread the news