बस्ती: रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने पार्टी कार्यालय पर ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र जारी किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी लगातार जनहित के साथ ही महिला अधिकारों के लिये संघर्षरत है। पार्टी ने महिलाओं के लिये अलग से घोषणा पत्र जारी किया है। टिकट में महिलाओं की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ ही सरकार बनने पर छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी दिया जायेगा।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. शीला शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस ने जिस प्रकार से महिला अधिकारों के लिये जो घोषणा की है वह ऐतिहासिक है। बताया कि सरकार बनने पर महिलाओं को 3 गैस सिलेन्डर मुफ्त दिये जाने के साथ ही महिलाओं के लिये बस में निःशुल्क बस यात्रा, नए सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति करने के साथ ही एक हजार प्रतिमाह वृद्धा-विधवा पेंन्शन दिया जायेगा और आंगनवाड़़ी, आशा बहुओं को 10 हजार प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा और प्रदेश में वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे।

Congress manifesto

कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी कर्मराज यादव ने बताया कि 20 दिसम्बर सोमवार को जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रोें में शक्ति यात्रा निकालकर महिला घोषणा पत्र का वितरण कराया जायेगा। महिला घोषणा पत्र को जारी किये जाने के मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, शबीहा खातून, प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नीलम विश्वकर्मा, विनोद रानी आहूजा, ऊषा द्विवेदी, सीमा निषाद, पल्लवी मौर्या, देवता देवी, पिंकी सोनी, किरन पाण्डेय, ममता निषाद, नर्वदेश्वर शुक्ल, दुर्गेश त्रिपाठी, अलीम अख्तर, शौकत अली ‘नन्हू’ मनोज त्रिपाठी, आदर्श पाठक, पवन वर्मा, राज बहादुर निषाद, अवनीश श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, प्रदीप चौधरी, अच्छेलाल गुप्ता के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें: 15 घंटे चली रेड में मिले सिर्फ 17 हजार रुपए

Spread the news