नई दिल्ली: छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में ब्रांइम ब्रांच की टीम ने सुशील कुमार के एक और करीबी को गिरफ्मार किया है। गिरफ्तार गौरव जूनियर पहलवान सुशील कुमार का बेहद करीबी बताया जा रहा है। आरोप है कि छत्रसाल स्टेडियम में सागर धनखड़ की हत्या के दौरान वह सुशील कुमार का साथ दे रहा था। घटना के बाद से वह भी फरार चल रहा था। पुलिस से बचने के लिए उसने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया था।

पुलिस वहीं गौरव के करीबियों को ट्रेस करके उस पर नजर बनाए हुए थी। पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि गौरव रविवार को अपने बापरौला गांव आने वाला है। इस पर पुलिस चौकननी हो गई और उसे गिरफ्तार करने में सफलता भी मिल गई। वहीं पुलिस को अब उसके मिांड पर मिलने का इंतजार है। पुलिस का मानना हे कि गौरव की मदद से हत्या से जुड़ी और जानकारी हासिल की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: 5 मिनट में दो बड़े धमाके, पूरा इलाका सील

गौरतलब है कि आपसी विवाद के चलते सुशील कुमार 4 मई को अपने कुछ दोस्तों के साथ छत्रसाल स्टेडियम पहुंचा था। यहां पहले से मौजूद सागर धनखड़ और उसके साथियों की इन लोगों ने पिटाई कर दी। इस दौरान सागर धनखड़ गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना के बाद से सुशील कुमार फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने एक—एक करके उसके साथियों के साथ उसे भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई हैं, जिसमें सुशील कुमार पहलवान सागर धनखड़ पर हमला करते हुए साफ नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: आईआईएमसी बना देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान

Spread the news