प्रियंका गांधी ने संगम में लगाई डुबकी, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

प्रयागराज। धर्म भी सियासत का हिस्सा हो गया है। तभी तो चुनाव में नेताओं के जनेऊ कपड़ों के ऊपर आ जाते हैं। मौनी अमावस्या पर आज जहां संगम नगरी प्रयागराज में लोगों की श्रद्धा उमड़ी वहीं योगी सरकार ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा भी कराया गया। वहीँ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी प्रयागराज पहुंची। अपनी इस यात्रा के दौरान प्रियंका गाँधी ने अरेल घाट से नाव के जरिए संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी मिराया व अन्य लोग भी थे। मजे की बात यह कि प्रियंका जब नाव पर सवार होकर संगम जा रहे थीं, तो उस समय योगी सरकार हेलीकॉप्टर से माघ मेले में आये श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश करा रही थी। इस मौके पर प्रियंका गांधी व उनके साथ अन्य लोगों पर भी फूलों की बारिश हुई।

मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में प्रियंका गाँधी के आने के बाद इस बार यहां का मांग मेला पूरी तरह से सियासी हो गया। मीडिया का पूरा फोकस श्रद्धालुओं की जगह प्रियंका गांधी वाड्रा बन गयीं। प्रियंका ने भी इसका भरपूर फ़ायदा उठाते हुए न सिर्फ संगम में डुबकी लगायी बल्कि संगम में नाव भी चलायी। यहां धर्माचार्यों से मिलकर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। फिलहाल इस सियासी हलचल के बीच आम श्रद्धालु गम से हो गए। लेकिन योगी सरकार की तरफ से किया गया प्रबंध इतना बेहतर था कि कहीं से किसी तरह की समस्या की बात सामने नहीं आई। वहीँ योगी सरकार की तरफ से कराये गए पुष्प वर्षा से श्रद्धालुओं में उत्साह व उमंग साफ़ देखने को मिला।

Priyanka Gandhi

गौरतलब है कि मौनी आमवस्या के मौके पर संगम तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। उत्तर प्रदेश के संगम नगरी प्रयागराज, बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी और प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर गुरुवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने और स्नान के साथ दान-पुण्य करने का सिलसिला जारी रहा।

इसे भी पढ़ें: संक्रांति कल, सूर्य बदलेंगे राशि, कईयों का चमकेगा भाग्य

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...