प्रियंका चोपड़ा की साल 2016 ने बदल दी पूरी दुनिया, पद्मश्री से लेकर हॉलीवुड तक की वो अनसुनी कहानी

priyanka chopra reminisces life

Newschuski Digital Desk: बॉलीवुड की देसी गर्ल से ग्लोबल आइकन बनीं प्रियंका चोपड़ा ने आज मुड़कर अपने अतीत के पन्नों को देखा है। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए प्रियंका ने साल 2016 को अपने जीवन का सबसे निर्णायक मोड़ बताया। यह वह दौर था जब प्रियंका की जिंदगी में शोहरत, सम्मान, सफलता और व्यक्तिगत उतार-चढ़ाव सब कुछ एक साथ घटित हो रहा था।

सम्मान और अंतरराष्ट्रीय पहचान की शुरुआत

प्रियंका ने बताया कि 2016 उनके लिए गर्व के पलों से भरा था। इसी साल उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री से नवाजा गया, जो उनके लिए एक भावुक पल था। साथ ही, उन्हें यूनिसेफ (UNICEF) की ग्लोबल गुडविल एंबेसडर बनाकर समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी साल प्रियंका का हॉलीवुड में जादू चलना शुरू हुआ था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

क्वांटिको: उनके अमेरिकी शो ‘क्वांटिको’ ने उन्हें घर-घर में ‘एलेक्स पैरिश’ के रूप में मशहूर कर दिया।

बेवॉच: उन्होंने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ साइन की।

व्हाइट हाउस: वह तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ व्हाइट हाउस डिनर में शामिल हुईं और पहली बार ऑस्कर के रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरी।

अवॉर्ड्स की झड़ी: इसी साल उन्होंने अपना पहला ‘पीपल्स चॉइस अवॉर्ड’ भी जीता।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

बॉलीवुड की वो शानदार फ़िल्में

ग्लोबल स्टार बनने की इस दौड़ में प्रियंका ने अपनी जड़ों को नहीं भुलाया। उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्मों ‘दिल धड़कने दो’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ की यादें भी ताजा कीं, जिनमें उनके अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

प्रियंका ने अपनी पोस्ट में यह भी साझा किया कि 2016 सिर्फ उपलब्धियों का साल नहीं था, बल्कि इसमें कई भावुक पल भी छिपे थे। जहां एक तरफ उन्होंने अपने पालतू कुत्ते ‘एंजेल’ को गोद लेने की खुशी मनाई, वहीं इसी साल उन्होंने अपनी नानी को खोने का गहरा दुख भी झेला। उन्होंने होली के रंगों वाली तस्वीरों के साथ अपनी नानी को याद करते हुए लिखा कि कैसे धूप और छांव एक साथ उनकी जिंदगी में आए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

सितारों ने भी लुटाया प्यार

प्रियंका की इस पोस्ट को देखकर मनोरंजन जगत के सितारे भी खुद को रोक नहीं पाए। एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने उन्हें ‘क्वीन’ कहा, तो वहीं सबा पटौदी ने उन पर ढेर सारा प्यार बरसाया। वाकई, प्रियंका का यह साल हमें सिखाता है कि कड़ी मेहनत और अडिग हौसले से पूरी दुनिया जीती जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने गोल्डन लुक में दिखाया जलवा

इसे भी पढ़ें: Meera Chopra ने Priyanka Chopra के बारे में किया बड़ा खुलासा

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...