प्रियंका चोपड़ा फिर छाएंगी गोल्डन ग्लोब स्टेज पर, जूलिया रॉबर्ट्स-जॉर्ज क्लूनी के साथ बिखेरेंगी जलवा

priyanka chopra golden globes 2026

Newschuski Digital Desk: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी धाक जमा चुकीं प्रियंका चोपड़ा जोनास एक बार फिर वैश्विक मंच पर भारत का परचम लहराने जा रही हैं। आने वाले 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 के लिए प्रेजेंटर्स की स्टार-स्टडेड लिस्ट जारी की गई है, और इसमें प्रियंका का नाम चमकता हुआ नजर आ रहा है।

किसके साथ शेयर करेंगी स्टेज

प्रियंका इस प्रतिष्ठित समारोह में हॉलीवुड के दिग्गजों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी नजर आएंगी। वह ऑस्कर विजेता अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स, लीजेंडरी एक्टर जॉर्ज क्लूनी और मशहूर अभिनेत्री मिला कुनिस के साथ अवॉर्ड प्रेजेंट करेंगी। यह लंबे अरसे बाद उनका गोल्डन ग्लोब स्टेज पर वापसी का मौका होगा।

इसे भी पढ़ें: सोफी शाइन के साथ शिखर धवन बंधने जा रहे हैं शादी के बंधन

लिस्ट में और कौन-कौन

प्रेजेंटर्स की लिस्ट किसी सितारों के आकाश से कम नहीं है। इसमें स्नूप डॉग, माइली साइरस, ऑरलैंडो ब्लूम, पामेला एंडरसन, मैकॉले कल्किन, क्वीन लतीफा, मेलिसा मैककार्थी और विल अर्नेट जैसे दुनिया भर के चहेते सितारे शामिल हैं।

यह भव्य आयोजन रविवार, शाम 5 बजे (अमेरिकी समयानुसार) शुरू होगा। भारतीय दर्शक इसे सोमवार सुबह 6:30 बजे (IST) देख सकते हैं। अमेरिका में सीबीएस चैनल पर इसका लाइव प्रसारण होगा और पैरामाउंट+ पर स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। शो की मेजबानी एक बार फिर कॉमेडियन निक्की ग्लेजर करेंगी, जिन्हें पिछले साल खूब पसंद किया गया था।

गौरतलब है कि प्रियंका पहली बार किसी बड़े अवॉर्ड शो की प्रेजेंटर नहीं बन रही हैं। उन्होंने 2013 में शाहरुख खान के साथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की मेजबानी की थी। इसके अलावा, उन्होंने ऑस्कर (अकादमी पुरस्कार) समेत कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

इसे भी पढ़ें: टॉक्सिक में धमाकेदार एंट्री, रुक्मिणी वसंत के किरदार मेलिसा का फर्स्ट लुक रिलीज

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...