Praveen Kumar Sobti Passes Away: महाभारत में भीम का रोल निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती (Praveen Kumar Sobti) का सोमवार की रात निधान हो गया। प्रवीण कुमार सोबती (Praveen Kumar Sobti) बीआर चोपड़ा (B R Chopra) की महाभारत (Mahabharat) में भीम का किरदार निभाया था। वह दिल्ली के अशेक विहार (फेज 2) में रहते थे। प्रवीण कुमार सोबती (Praveen Kumar Sobti) 74 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पीठ की समस्या से वह काफी परेशान थे। कुछ समय पहले उनका आपरेशन भी हुआ था, फिर भी वह चलने में असमर्थ थे। प्रवीण कुमार सोबती (Praveen Kumar Sobti) पंजाब के तरणतारण के मूल निवासी थे।

Praveen Kumar Sobti

प्रवीण कुमार सोबती (Praveen Kumar Sobti) को बीआर चोपड़ा की महाभारत में भीम का किरदार निभाने के बाद अलग पहचान मिली थी। लंबी कद-काठी (6.6 इंच) भी प्रवीण कुमार सोबती की पहचान बन गई थी। कद-काठी की वजह से उन्हें अधिकतर फिल्मों गुंडों व बॉडीगार्ड्स का रोल मिलता रहा। उन्होंने 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। लंबी कद-काठी की वजह से महाभारत में उन्हे भीम का रोल मिला था। लेकिन वो खिलाड़ी भी थे, इसे कम ही लोग जानते हैं। ​अभिनय के क्षेत्र में आने से पहले वह हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे। एशियन गेम्स में उन्होंने दो गोल्ड मेडल, एक सिल्वर और एक ब्रोंज मेडल भी हासिल किया था। दो बार ओलम्पिक्स में 1968 में मैक्सिको ओलम्पिक्स और 1972 में म्यूनिख ओलम्पिक्स में भी देश का प्रतिनिधित्व किया। इतना ही नहीं वह बीएसएफ के जवान भी रह चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: Lata Mangeshkar: सुर की देवी को नमन

प्रवीण कुमार सोबती (Praveen Kumar Sobti) ने अपने जिंदगी में कई उपलब्धियों को हासिल किया। हालांकि बीमारी के चलते वह जिंदगी की जंग जल्द हार गए। गौरतलब है कि बीमारी के चलते प्रवीण कुमार सोबती (Praveen Kumar Sobti) इन दिनों आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे थे। उन्होंने आर्थिक मदद को लेकर सरकार से गुहार भी लगाई थी। गत वर्ष दिसंबर से वह काफी परेशान थे। घर पर ही उनकी पत्नी वीना उनकी देखभाल करती थीं।

इसे भी पढ़ें: Lata Mangeshkar: स्वर कोकिला ने दुनिया को कहा अलविदा

Spread the news