-चार चरणों में सम्पन्न हुआ भाजपा महिला मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला

Pratapgarh News: भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) के प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रुचि केसरवानी की अध्यक्षता में चार चरणों में आयोजित किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं वन्देमातरम गीत के साथ शुभारंभ किया गया। प्रथम सत्र का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि करते हुए महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) की प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा, भाजपा का इतिहास एवं विकास भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है।

इस दौरान सांसद संगम लाल गुप्ता ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी हमेशा राष्ट्र हितों के लिए पुरुषों का साथ देने के लिए आगे आई है, चाहे प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन की बात हो या सभी राष्ट्रीय आंदोलन मे नारियों की भूमिका की बात हो नारी ने हमेशा राष्ट निर्माण के लिए कदम बढ़ाया है, नारी वह सनातन शक्ति है, जो आदि काल से समाजिक दायित्व का वहन करती आ रही है। द्वितीय सत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अर्चना शुक्ला ने राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन की चुनौतियां पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण में उस राष्ट्र की आधी आबादी की भूमिका कि महत्ता से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Pratapgarh News

उन्होंने कहा कि आधी आबादी यदि किसी भी कारण से निष्क्रिय रहती है, तो उस राष्ट या समाज की समुचित और उल्लेखनीय प्रगति के बारे मे कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इसी क्रम में तृतीय सत्र में प्रदेश कार्यसमिति की संगीता गोस्वामी ने नये भारत का निर्माण, केंद्र सरकार का महत्व एवं उपयोगिता से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। चतुर्थ सत्र में अंजलि गोस्वामी ने महिला कार्यकर्ताओं के सक्षम चुनौती व राजनीतिक् और व्यक्तिगत जीवन मे समन्वय विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मातृ शक्ति अपने परिवार से लेकर राष्ट्र के निर्माण तक योगदान करती है।

इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रुचि केसरवानी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सर्वप्रथम आज हम लोग इस विषय में जाने की प्रशिक्षण क्या है? उन्होंने कहा कि प्रा का मतलब प्रारंभिक और शिक्षण का मतलब ज्ञान होता है। आज हम लोग यहां पर उस संगठन के विषय में जानने के लिए एकत्रित हुए हैं जो राष्ट्रहित में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो बिना किसी भेदभाव के सभी को एक सूत्र में पिरो कर आगे बढ़ाते हुए सरकार की योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Pratapgarh News

केसरवानी ने कहा कि समाज से संगठन की मजबूती के लिए भाजपा की कार्यकर्ता हमेशा समर्पित रहती है। उन्होंने कहा निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं को इस प्रशिक्षण वर्ग बेहतर संगठन कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अन्त में समापन वक्तव्य के दौरान भाजपा अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए।

इसे भी पढ़ें: किसानों के खातों में ट्रांसफर हुए 16 हजार करोड़ रुपए

उन्होंने कहा कि देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नीत राजग शासन के दौरान रखी। उन्होंने कहा कि आज तीन दशक बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है तथा भारी बहुमत से भाजपा नीति राजग सरकार केन्द्र में विद्यमान है। उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में चार चरणों में संपन्न हुआ, जिसमें महिला मोर्चा की पृष्ठभूमि कार्य पद्धिति,हमारे आदर्श एवं सोशल मीडिया का उपयोग विषय पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।

उक्त प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला का संचालन सुशीला सरोज व प्रमिला शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उक्त प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष पूनम इंसान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माधुरी सिंह, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, जिला उपाध्यक्ष माधुरी सिंह, रचना चतुर्वेदी, जिला मंत्री ज्योत्सना खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह, मंडल अध्यक्ष निर्मला, रेनू शुक्ला, बिंदु शर्मा,रूपा गौतम, मंजू सिंह सहित आदि उपस्थित रही।

इसे भी पढ़ें: सिसोदिया की गिरफ्तारी संभव, घर के बाहर धारा 144 लागू

Spread the news