Pratapgarh News: दीवानी न्यायालय परिसर में शुक्रवार को न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन जनपद न्यायाधीश प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आरबी सिंह को संयुक्त रूप से भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की प्रसंशा की गई।

आयोजित कार्यक्रम में दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बृजेंद्र धर द्विवेदी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने न्यायिक अधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय द्वारा न्यायालय के कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए सभी को अंगवस्त्रम से सम्मान कर हौसला अफजाई किया। वहीं दूसरी ओर जनपद न्यायाधीश ने सेवानिवृत्त हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आरबी सिंह को भावभीनी विदाई देते हुए उनके व्यक्तित्व व कार्य की सराहना करते हुए उन्हें अंगवस्त्रम से सम्मानित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि एक अच्छे कर्मचारी की पहचान उसकी छवि से होती है।

जीवन में जो भी दायित्व मिलें उसका निर्वाहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करना कार्य के प्रति श्रद्धा रखने के बराबर है। जिला जज ने कहा कि सेवानिवृत्त सरकारी सेवक की एक अनिवार्य प्रकिया है, जिससे सभी सरकारी सेवकों को गुजरना पड़ता है। उन्होंने इस मौके पर न्यायालय के समस्त कर्मचारी को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित करते हुए हौसला अफजाई करते हुए कहा कि अगले वर्ष इस सम्मान कार्यक्रम को और उत्कृष्ट ढंग से आयोजित कर अपने दायित्वों के प्रति निष्ठा रखने वाले समस्त कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके पर अपर जिला जज जी प्रसाद व सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रदीप शुक्ल ने सेवानिवृत्त हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आरबी सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यक्ति को उसके गुणों, उसके अच्छे विचारों व अच्छे व्यवहारों से पहचाना जाता है।

इस मौके पर दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बृजेंद्र धर द्विवेदी ने कहा कि सेवानिवृत्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आरबी सिंह एक कर्तव्यनिष्ठ,मृदुभाषी सरल स्वभाव के व्यक्तित्व हैं, जिनका बिछड़ना हम सभी न्यायालय के कर्मचारियों के लिए दुखदायी है। इस मौके पर संघ के महामंत्री कमलेश सिंह सहित आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी आरबी सिंह ने कहा कि न्यायालय में अपने कार्यकाल के दौरान आप सब लोगों के बीच जितना समय व्यतीत किया किया,उन यादों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इसे भी पढ़ें: यूपी में शुरू हुआ संकल्प अटल हर घर जल अभियान

उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मिले स्नेह,आशीर्वाद एवं सहयोग लिए आभार व्यक्त किया। आयोजित कार्यक्रम का संचालन ज्योति पुष्पाकर ने किया। कार्यक्रम के मौके पर न्याययिक अधिकारियों में अपर जिला जज हरविंदर सिंह, अपर जिला जज कुंदन किशोर, अपर जिला जज पंकज श्रीवास्तव,सिविल जज जूनियर डिवीजन निदा जैदी, सीजेएम मनोज सिंह,एसीजेएम नीरज त्रिपाठी, सिविल जज जूनियर डिवीजन निधि माधव कुरील, सिविल जज जूनियर डिवीजन ऐश्वर्या चन्द्रा सहित आदि न्यायिक अधिकारियों के साथ ही न्यायालय के कर्मचारियों में प्रमुख रूप से प्रशासनिक लिपिक मिन्नत उल्ला सुहैल, छोटेलाल, अरुण सिंह, जितेंद्र कुमार मिश्र, भारत मिश्र, राहुल शर्मा, सुनील पांडेय, श्याम किशोर, राजेश त्रिपाठी, केशव रावत, इंद्रजीत सिंह सहित आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: हजार शब्दों के बराबर होती है एक तस्वीर

Spread the news