Paush Putrada Ekadashi 2025: जानें व्रत की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय
Paush Putrada Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में संतान प्राप्ति और उनके कल्याण के लिए पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। हालाँकि, इस बार साल की यह आखिरी एकादशी कब मनाई जाएगी, इसे लेकर श्रद्धालुओं में थोड़ा भ्रम की स्थिति है।
तो कब है एकादशी, दो दिनों का है संयोग
पंचांग के मुताबिक, पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 30 दिसंबर, मंगलवार की सुबह 7:51 बजे से शुरू होकर 31 दिसंबर, बुधवार को सुबह 5:00 बजे तक रहेगी। चूँकि तिथि दो दिनों पर है, इसलिए अलग-अलग परंपराएँ निभाई जाएंगी।
गृहस्थ समाज के लोग ज्यादातर 30 दिसंबर (मंगलवार) को यह व्रत रखेंगे।
वैष्णव संप्रदाय के अनुयायी 31 दिसंबर (बुधवार) को उपवास करेंगे।
याद रखें पारण का सही समय
व्रत तोड़ने (पारण) का समय भी तिथि के हिसाब से अलग-अलग रहेगा:
30 दिसंबर को व्रत रखने वाले: 31 दिसंबर को दोपहर 1:36 बजे के बाद पारण कर सकते हैं।
31 दिसंबर को व्रत रखने वाले: 01 जनवरी, गुरुवार को सुबह 7:14 से 9:18 बजे के बीच पारण करें।
कैसे करें पूजन और क्या रखें ध्यान
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें। भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा करें, उन्हें पीले फूल, तुलसी दल व पंचामृत चढ़ाएं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें और व्रत कथा सुनें या पढ़ें।
इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड की सुपरस्टार हसीनाओं के लिए सूखा रहा साल 2025
व्रत में इन बातों का रखें ध्यान
क्या करें: सात्विक या फलाहारी भोजन लें, मन शांत रखें और भगवान के भजन-कीर्तन में समय बिताएं।
क्या न करें: प्याज-लहसुन और तामसिक भोजन (मांस-मदिरा आदि) से परहेज करें। क्रोध, बुरे विचार और झूठ से दूर रहें।
यह व्रत संतान सुख और पारिवारिक समृद्धि का संकल्प लेने का एक पावन अवसर है। भक्ति और सही विधि से किया गया यह उपवास आपके लिए फलदायी साबित होगा।
इसे भी पढ़ें: राज्यों के निकाय चुनाव परिणामों के संदेश
