![Nikesha Patel](https://newschuski.com/wp-content/uploads/2021/03/nikesha-pate-1.jpg)
मुंबई। अभिनेत्रियों और खिलाड़ियों का बेहद करीबी रिश्ता रहा है। तभी तो अधिकतर अभिनेत्रियों का नाम खिलाड़ियों के साथ जुड़ता रहा है। खेल और फिल्म जगत में पैसा और शोहरत दोनों है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री में कुछ अभिनेत्रियों ने अपने अभिनय से नाम कमाया तो कुछ ने अपनी खूबसूरती की वजह से अलग पहचान बनाई। मायानगरी में फिल्में भले न चले लेकिन अगर आप दिखने में खबसूरत है तो आपका सिक्का जरूर चलेगा। ऐसा ही एक नाम ब्रिटिश-इंडियन मॉडल एक्ट्रेस निकेशा पटेल का भी है। जिनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है।
अभिनेत्री निकेशा पटेल की हॉटनेस की वजह से उनके अच्छे खासे प्रशंसक भी हैं। मॅडलिंग की दुनिया में उनका अच्छा नाम रहा है। लेकिन ग्लैमरस के साथ साथ उनका विवादों से भी नाता रहा है। निकेशा पटेल का क्रिकेटर श्रीसंथ के साथ नाम जुड़ चुका है।
दोनों काफी दिनों तक लिव-इन-रिलेशनशिप में भी रहे। लेकिन बाद में श्रीसंथ ने राजस्थान की रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखने वाली भुवनेश्वरी से शादी कर ली। इसके चलते श्रीसंथ से निकेशा का ब्रेकअप हो गया।
ब्रेकअप के बाद निकेशा ने श्रीसंथ पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। निकेशा ने कहा था कि श्रीसंथ एक तरफ भुनेश्वरी को डेट कर रहे थे और दूसरी तरफ मेरे साथ लिव इन रिलेशनशिप में थे।
उन्होंने मेरे साथ साथ अपनी पत्नी के साथ भी धोखा किया है। उन्होंने कहा कि श्रीसंथ को लो जितना अच्छा समझते हैं, वास्तव में वह उतने अच्छे इंसान नहीं हैं।
फिलहाल निकेशा पटेल अपनी खूबसूरती से अच्छे अच्छों को मात देती हैं। खूबसूरती की वजह से मॉडलिंग और इंडस्ट्री में उनकी अपनी अलग पहचान है।
इसे भी पढ़ें: राम गोपाल वर्मा की इस अप्सरा रानी की तस्वीरों को देखकर उड़ जाएंगे होश