उन्नाव रेप केस में नया मोड़, एक्टिविस्ट ने पीड़िता पर लगाया रेप के लिए उकसाने का आरोप

Barkha Trehan FIR against the victim

Newschuski Digital Desk: उन्नाव रेप केस एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार एक नया और चौंकाने वाला ट्विस्ट सामने आया है, जहाँ मामले की पीड़िता पर ही एक महिला एक्टिविस्ट ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दिल्ली की जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता बरखा त्रेहान ने सोमवार को हरि नगर पुलिस स्टेशन जाकर उन्नाव रेप पीड़िता के खिलाफ ही शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में क्या है आरोप

बरखा त्रेहान ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि उन्नाव रेप पीड़िता ने सार्वजनिक रूप से एक ऐसा बयान दिया था, जिसमें उन्हें (बरखा) रेप के लिए उकसाया गया। उन्होंने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, उसने (पीड़िता ने) खुलेआम कहा था कि मुझ जैसी महिलाओं का बलात्कार होना ही चाहिए और दूसरों को मेरा बलात्कार करने के लिए उकसाया था। इसी को लेकर उन्होंने कानून से न्याय मांगा है। बरखा का कहना है, एक महिला होने के नाते, मैं चुप नहीं रहूंगी। कानून सबके लिए समान है।

पीड़िता होकर भी दूसरी महिला के लिए ऐसी बात

बरखा त्रेहान ने सवाल उठाया है कि जो खुद रेप की पीड़िता होने का दावा कर रही है, वह दूसरी महिला के साथ ऐसा होने की बात कैसे कह सकती है? उन्होंने कहा, अगर उसके साथ रेप हुआ होता और उसने दर्द सहा होता, तो क्या वह मेरे लिए ऐसा चाहती? इसी से पता चलता है कि ये फर्जी केस है।

पुलिस से मिली थी चेतावनी

बरखा ने यह भी बताया कि जब उन्होंने पीड़िता से मिलने की अनुमति मांगी, तो पुलिस ने मना कर दिया। उनके मुताबिक, पुलिस ने कहा कि वह (पीड़िता) आप पर अटैक कर देगी और हम कानून व्यवस्था बनाए रखना चाहते हैं। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग से भी संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने सीधे थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।

बरखा ने इस पूरे प्रकरण को उन्नाव मामले में दोषी ठहराए गए कुलदीप सेंगर की जमानत की मांग से भी जोड़ा है। उनका कहना है कि उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि सेंगर 8 साल जेल में बिता चुके हैं और उन्हें बिना राजनीति के जमानत मिलनी चाहिए। यह नया विवाद उन्नाव केस में एक बार फिर से नए सिरे से बहस छेड़ सकता है। पुलिस अब दोनों तरफ की बातें सुनकर आगे की कार्रवाई पर फैसला करेगी।

इसे भी पढ़ें: डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी की दिल्ली-ग्वालियर में बेनामी जायदाद पर सीबीआई की नजर

इसे भी पढ़ें: अमेरिका: वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और पत्नी को बंधक बनाकर देश से ले गए बाहर

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...