13 जनवरी को आ रही है नई टाटा पंच, लुक और फीचर्स धमाकेदार
Newschuski Digital Desk: टाटा मोटर्स ने नए साल के पहले महीने में ही भारतीय कार बाजार में नया तहलका मचाने की तैयारी कर ली है। कंपनी अपनी सुपरहिट कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा पंच का फेसलिफ्टेड वर्जन लॉन्च करने वाली है, जिसके लिए 13 जनवरी, 2026 की तारीख चुनी गई है। पिछले कुछ समय से सड़कों पर इसके टेस्टिंग मॉडल्स देखे जा रहे थे, जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे थे।
स्टाइल में होगा एक्सट्रा पंच
नई टाटा पंच का सबसे खास और दिखने वाला बदलाव उसके फ्रंट डिजाइन में दिखाई देगा। इसमें नई और स्टाइलिश ग्रिल, री-डिजाइन एयर डैम और अधिक आकर्षक हेडलैम्प का सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसका ओवरऑल लुक अपने इलेक्ट्रिक भाई, पंच EV जैसा और ज्यादा मॉडर्न, मुखर और प्रीमियम नजर आएगा, जो सड़क पर मौजूदगी और भी ज्यादा जताने वाला होगा।
केबिन में मिलेंगे नए हाई-टेक फीचर्स
अंदर से भी नई पंच पूरी तरह से ताजगी लेकर आएगी। केबिन के लेआउट में भी नया टच मिलेगा। इसमें एक बड़ी 10.25 इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो-फोल्डिंग ORVM जैसे एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं। इसे ज्यादा स्पोर्टी और युवा लुक देने के लिए नए कलर ऑप्शंस और ड्युअल-टोन रूफ भी मिल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: TVS की जुपिटर बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर
पावर पेरेंट में कोई बड़ा बदलाव नहीं
पावरट्रेन में बहुत ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें वही 1.2-लीटर का भरोसेमंद पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स विकल्प रहेंगे। साथ ही, CNG वेरिएंट भी मौजूद रहने की संभावना है। हालांकि, बेहतर फीचर्स और अपग्रेडेड केबिन की वजह से ड्राइविंग का अनुभव और आराम पहले से कहीं ज्यादा बेहतर होगा।
कीमत में भी आ सकता है थोड़ा पंच
इतने सारे अपग्रेड और नई टेक्नोलॉजी के चलते, नई टाटा पंच की कीमत मौजूदा मॉडल के मुकाबले थोड़ी बढ़ सकती है। माना जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास से हो सकती है। अपने सेगमेंट में यह पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक विकल्प बनकर उभरेगी।
इसे भी पढ़ें: अयोध्या भाजपा जिलाध्यक्ष नहीं, कुर्सी कुश्ती का महामुक़ाबला
