नीलम गिरी की नई पारी, रियलिटी शो द 50 में मिला गोल्डन टिकट
Newschuski Digital Desk: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अदाकारा नीलम गिरी एक बार फिर टीवी स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। बिग बॉस 19 के घर से बाहर आने के बाद उन्होंने नए रियलिटी शो द 50 का हिस्सा बनने की पुष्टि कर दी है। नीलम ने सोशल मीडिया पर अपना गोल्डन टिकट दिखाते हुए फैंस के साथ यह खुशी साझा की।
View this post on Instagram
नीलम गिरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। उन्होंने कहा, मुझे ‘द 50’ का गोल्डन टिकट मिल गया है और अब लॉयन के महल में जाने का वक्त आ गया है। मैं इसके लिए जमकर शॉपिंग कर रही हूं। नीलम ने ‘बिग बॉस’ के अपने सफर को याद करते हुए बताया कि दर्शकों ने उन्हें बहुत प्यार दिया, खासकर उनके ‘चाय बनाने’ वाले मीम्स और डायलॉग्स काफी हिट हुए थे। अब वे इस नए गेम शो के चैलेज को स्वीकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
View this post on Instagram
क्या है द 50
यह शो आम रियलिटी शोज से थोड़ा अलग और रोमांचक होने वाला है। इसमें मनोरंजन जगत की 50 मशहूर हस्तियां एक साथ एक आलीशान महल में कैद होंगी। शो में शारीरिक चुनौतियों के साथ-साथ माइंड गेम्स, स्ट्रैटेजी और जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। नीलम के अलावा इस शो में करण पटेल, मिस्टर फैसू, दिव्या अग्रवाल, अर्चना गौतम, प्रिंस नरूला और मोनालिसा जैसे बड़े नाम नजर आने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें: सूर्यकुमार के समर्थकों पर भड़कीं खुशी मुखर्जी
इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की साल 2016 ने बदल दी पूरी दुनिया
