नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस में जारी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी नेतृत्व ने मामले का शांत कराने के लिए जहां नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया वहीं पार्टी के कद्दावर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से इस्तीफा भी ले लिया। नतीजा आज पार्टी अर्श से फर्श पर आ गई है। एक तरह जहां खबर आ रही है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं, वहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

Letter

कांग्रेस सबको साधने के चक्कर में खुद सध गई है। नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जाएगा, क्योंकि सिद्धू को खुश करने के चक्कर में कांग्रेस ने यहां के सबसे लोकप्रिय नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को खो दिया है। कल प्रदेश में जिस कांग्रेस की वापसी की बात हो रही है, अब वह कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में दूर दूर तक नजर नहीं आने की स्थिति में पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें: CPI दफ्तर से AC भी निकाल ले गए कन्हैया कुमार

ऐसे में कैप्टन अमरिंदर सिंह अगर बीजेपी का नेतृत्व करते हुए यहां का कप्तान बनते हैं तो वह एकबार फिर से मुख्यमंत्री बन सकते हैं। कैप्टन के इस्तीफे के बाद से राजनीतिक विशेषज्ञ इसे कांग्रेस का सबसे बोल्ड फैसला मान रहे थे। राजनीतिक विशलेषकों का यह अंदाजा सही साबित होता दिख रहा है।

इसे भी पढ़ें: तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को होंगे उप चुनाव

Spread the news