मौनी रॉय की तलाक के बीच फिर सुर्खियों लव लाइफ, जानिए किन-किन सितारों के साथ जुड़ा रहा नाम
Mouni Roy love life: टीवी और बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री मौनी रॉय आज के समय में इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। अपनी दमदार अदाकारी, ग्लैमरस अंदाज और अद्भुत खूबसूरती से उन्होंने लाखों दर्शकों के दिलों पर राज किया है। छोटे पर्दे से पदार्पण करने वाली इस अभिनेत्री ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन कभी हार नहीं मानी। यही वजह है कि आज वह टेलीविजन की दुनिया की सबसे सफल और लोकप्रिय हस्तियों में गिनी जाती हैं।
शादी टूटने की चर्चाओं ने पकड़ी रफ्तार
हालाँकि इन दिनों मौनी रॉय अपनी पेशेवर जिंदगी से कहीं अधिक निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनके और उनके पति सूरज नांबियार के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तलाक और अलगाव की अटकलें तेजी से फैल रही हैं। खास बात यह है कि इस कपल की ओर से अब तक इन खबरों पर कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे अफवाहों को और बल मिल रहा है।

पिछले 6 महीने से अलग रह रहे मौनी-सूरज
हाल ही में पत्रकार विक्की लालवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बड़ा दावा किया है। उनके मुताबिक, मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने औपचारिक रूप से तलाक की अर्जी तो अभी दाखिल नहीं की है, लेकिन अभिनेत्री इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए कानूनी सलाहकारों से मिल रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह कपल पिछले छह महीने से एक साथ नहीं रह रहा है। इन चर्चाओं के बीच मौनी की पुरानी लव लाइफ एक बार फिर से चर्चा में आ गई है।
View this post on Instagram
एकता कपूर के शो से हुई थी शुरुआत
मौनी रॉय ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2007 में टीवी क्वीन एकता कपूर के बेहद मशहूर धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से की थी। इस सीरियल में वह अभिनेता पुलकित सम्राट के सामने नजर आई थीं। हालाँकि आरंभ में उन्हें खास पहचान नहीं मिल पाई, लेकिन लगातार मेहनत और जुनून के बल पर उन्होंने धीरे-धीरे टेलीविजन में अपनी अलग जगह बना ली।
View this post on Instagram
‘नागिन’ बनी करियर की वो चाबी, जिसने बदल दी तकदीर
मौनी रॉय के करियर का सबसे अहम मोड़ था टीवी का सुपरहिट धारावाहिक ‘नागिन’। इस शो ने उन्हें हर घर की पहचान दिला दी। इसमें उनके इहिप्सी (सांपन) के किरदार को दर्शकों ने इतना प्यार दिया कि वह रातों-रात टीवी की सुपरस्टार बन गईं। इसके बाद उन्होंने ‘देवों के देव… महादेव’, ‘नागिन 2’, ‘नागिन 3’, ‘कस्तूरी’, ‘टशन-ए-इश्क’, ‘झलक दिखला जा 9’ और ‘एक था राजा एक थी रानी’ सहित कई जबरदस्त शो किए। टीवी पर सफलता का परचम लहराने के बाद उन्होंने बॉलीवुड की ओर रुख किया और वहाँ भी अपनी छाप छोड़ी।
View this post on Instagram
अक्षय कुमार की गोल्ड से मिली बॉलीवुड में पहचान
साल 2018 मौनी रॉय के लिए बेहद खास रहा। इस साल उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ में उनकी पत्नी की भूमिका निभाई। उनके अभिनय की खूब सराहना हुई और बॉलीवुड में उनके लिए नए अवसर खुलने लगे। वह ‘तुम बिन 2’ में आइटम नंबर पर भी नजर आईं। हालाँकि असल शोहरत उन्हें ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा’ में निभाए गए नेगेटिव किरदार से मिली, जिसकी जमकर तारीफ हुई। इसके बाद से उन्होंने एक ग्लैमरस स्टार के तौर पर अपनी अलग पहचान बना ली।
इन 4 मर्दों के साथ जुड़ा अफेयर का नाम
मौनी रॉय की लव लाइफ हमेशा मीडिया की सुर्खियाँ बटोरती रही है। एक वक्त पर उनका नाम टीवी अभिनेता गौरव चोपड़ा के साथ खूब जोड़ा गया था। दोनों के अफेयर की खबरों ने लंबे समय तक टीवी इंडस्ट्री में हलचल मचाए रखी। माना जाता है कि दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में थे, लेकिन बाद में उनके रास्ते अलग हो गए। हालाँकि इस ब्रेकअप का कारण कभी उजागर नहीं हो सका।
View this post on Instagram
फैंस को भी पसंद था ये जोड़ा
मौनी रॉय का नाम अभिनेता मोहित रैना के साथ भी जोड़ा गया था। दोनों ने एक साथ टीवी के मशहूर पौराणिक शो ‘देवों के देव… महादेव’ में काम किया। इस दौरान उनकी नजदीकियों की खबरें तेजी से फैलने लगीं। उस समय फैंस इस जोड़ी को खूब पसंद करते थे और सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हो जाती थीं। हालाँकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को पूरी तरह स्वीकार नहीं किया। बाद में उनके अलग होने की खबरों ने भी खूब सुर्खियाँ बटोरीं।
पुलकित सम्राट और आयान मुखर्जी के साथ भी जुड़ा नाम
अपने करियर के आरंभिक दौर में मौनी का नाम अभिनेता पुलकित सम्राट के साथ भी लंबे समय तक जोड़ा जाता रहा। दोनों ने शुरूआत में साथ काम किया था, जिसके बाद उनकी अफेयर की अटकलों को बल मिला, हालाँकि दोनों ने कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रचार और शूटिंग के दौरान उनका नाम निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ भी जुड़ा था। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग की चर्चा थी, लेकिन बाद में यह सब महज अफवाहें साबित हुईं।
View this post on Instagram
दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार से की शादी
कई अफेयर्स और अटकलों के बीच, मौनी रॉय ने साल 2022 में दुबई के रहने वाले सफल बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ शादी कर ली थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। शादी के शुरूआती दिनों में मौनी काफी खुश नजर आई थीं। लेकिन अब एक बार फिर उनके वैवाहिक रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही हैं और फैंस की निगाहें इस पूरे मामले पर टिकी हैं।
इसे भी पढ़ें: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो को इस अभिनेत्री की वजह से पत्नी ने मारा था चाटा
मौनी आज भी हैं ग्लैमर वर्ल्ड की क्वीन
टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड के फिल्मी पर्दे तक का सफर तय करने वाली मौनी रॉय आज भी इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस और चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी हर एक तस्वीर कुछ ही मिनटों में वायरल हो जाती है। मौनी रॉय ने अपने करियर से यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और टैलेंट के दम पर छोटे पर्दे से निकलकर बड़े सपनों को साकार किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: हलाला के खिलाफ के खिलाफ केस दर्ज करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड
