प्रकाश सिंह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत हो गई हैं। राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार पद की शपथ ली। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट और राज्य मंत्री मिलाकर कुल 52 मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले तिलोई विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह की चर्चा तेज हो गई है। जानकारों का मानना है कि योगी आदित्यनाथ का कैबिनेट 2024 को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। बता दें कि मयंकेश्वर शरण सिंह तिलोई विधानसभा सीट पर लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी मोहम्मद नईम को 27,829 वोटों के अंतर से हराया है।

यूपी विधानसभा चुनाव में मयंकेश्वर शरण सिंह को 99,472 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी मोहम्मद नईम को 71,644 वोट मिले थे। यहां तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप सिंघल रहे, उन्हें कुल 21,978 वोट मिले थे। बता दें कि क्षेत्र में मयंकेश्वर शरण सिंह की पहचान हिंदुत्ववादी छवि और बड़बोलेपन की है। चुनाव के दौरान उन्होंने सपा प्रत्याशी नईम की तुलना बाबर से कर दी थी, जिसपर काफी हंगामा भी मचा था।

इसे भी पढ़ें: कभी मायावती के करीबी रहे ब्रजेश पाठक बने उप मुख्यमंत्री

मयंकेश्वर शरण सिंह के लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने के बाद से यह कयासबाजी तेज हो गई थी, कि इस बार उन्हें योगी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। लगातार दूसरी बार जनता का विश्वास जीतने का इनाम मिलना ही चाहिए था। वहीं मयंकेश्वर शरण सिंह का राज्य मंत्री बनाए जाने से उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इसे भी पढ़ें: तैयारी 2024 की, भगवा पर चढ़ा पिछड़ा रंग

Spread the news