माता लक्ष्मी की कृपा भूखा हर कोई है, गरीब से लेकर करोड़पति तक मां लक्ष्मी की कृपा का आकांक्षी है। मां कृपा हमारे ऊपर बनी रहे इसके लिए हम तरह-तरह के जतन करते रहते हैं। लेकिन इन सबके बीच हम सबसे कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिससे मां लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ जाती है। यह हम ऐसी कुछ गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर हम माता लक्ष्मी की कृपा का पात्र बन सकते हैं। बता दें कि रसोई घर का महत्वपूर्ण स्थान होता है, इसलिए यहां प्रकाश की व्यवस्था जरूर रखें। रसोई में खाद्यान्न को व्यवस्थित व स्वच्छ रहे। भोजन बनाते समय पूर्वमुखी होना सबसे बेहतर माना गया है।

Kitchen

किचन में जूठे बर्तन न छोड़ें

पूर्व की दिशा में मुंह करके भोजना बनाने से भोजन स्वादिष्ट बनता है। वास्तु के मुताबिक घर के दक्षिण-पूर्व में रसोई सबसे उपयुक्त माना जाता है। ध्यान रखे कि किचन में सामान बिखरा हुआ न हो। साथ ही किचन भरा-भरा नहीं दिखना चाहिए। भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर बेसिन में जूठे बर्तन छोड़ देते हैं। इससे माता लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं। इसलिए इस बात का ख्याल रखें कि रात में सोने से पहले सभी जूठे बर्तन साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें: Video: महिला के इस हुनर को देखकर रह जाएंगे हैरान, Social Media पर जमकर हो रही तारीफ

घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे इसलिए गृहिणियों को रात में जूठे बर्तन को साफ कर पूरा किचन स्वच्छ कर देना चाहिए। ऐसा करने से जहां मां लक्ष्मी जी तो प्रसन्न होती ही हैं, वहीं मकड़ी, कॉकरोच और छिपकली आदि जीवों का खतरा भी टला रहता है। इसी के साथ ही साफ सफाई में उपयोग आने झाड़ू पोंछा और अन्य कपड़ों को भी सही जगह पर व्यस्थित रूप से रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: डांसिंग क्वीन नोरा फतेही ने बिकिनी में ढाया कहर, वीडियो हुआ वायरल

Spread the news