Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीजेपी विधायक के घर में युवक की आत्महत्या मामले से हड़कंप मच गया है। वहीं इस सुसाइ केस में गर्लफ्रेंड का एंग्ल जुड़ गया है। सूत्रों के मुताबिक, मृतक श्रेष्ठ त्रिपाठी रविवार रात अपनी गर्लफ्रेंड को विधायक आवास पर मिलने के लिए बुला रहा था। लेकिन उसने आने से मना कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच वीडियो कॉल पर कहासुनी भी हुई। बताया जा रहा है श्रेष्ठ ने अपनी गर्लफ्रेंड को फांसी लगाने की धमकी दी, और इसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। बता दे मृतक श्रेष्ठ त्रिपाठी बीजेपी विधायक योगेश शुक्ल के घर पर रविवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गर्लफ्रेंड ने इस वीडियो कॉल के कुछ स्क्रीन शॉट को अपने मोबाइल में कैप्चर कर लिया है। किसी अनहोनी के डर से गर्लफ्रेंड ने खुद पुलिस को फोन कर इस बात की जानकारी दी। इसके अलावा वह खुद भी विधायक आवास पहुंची। लेकिन, वहां पहुंचने पर घर का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद लड़की ने आसपास के लोगों को यह जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा तोड़ा गया तो, युवक फंदे पर लटका हुआ था। उसकी गर्लफ्रेंड ने जब यह नजारा देखा तो वह भी बेहोश हो गई।

इसे भी पढ़ें: टीबी मरीजों को दवा के साथ-साथ पौष्टिक आहार लेना भी जरूरी

पुलिस घटना की जांच में जुटी

बताया जा रहा है श्रेष्ठ त्रिपाठी और उसकी गर्लफ्रेंड दोनों एक-दूसरे को पांच साल से जानते थे। दोनों एक-दूसरे से अक्सर मिलते रहते थे। दोनों की मोबाइल पर बराबर बात भी होती थी। मामले की जांच कर रही पुलिस लड़की से जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि लड़की लखनऊ में ही रहती है।

ज्ञात हो कि बीजेपी विधायक योगेश शुक्ल का सरकारी आवास लखनऊ के हजरतगंज में है। श्रेष्ठ त्रिपाठी विधायक के साथ लंबे समय से जुड़ा हुआ था और वह उनके मीडिया सेल से जुड़े कामों को देखता था। रविवार की रात करीब 12 बजे उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ विधायक आवास से मिला था। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, श्रेष्ठ त्रिपाठी का परिवार बारांबकी में रहता है। युवक की मौत की सूचना उसके परिवार वालों को दे दी गई थी, जिसपर वह लोग लखनऊ पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद युवका का शव उसके पिरजनों को सौंप दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: पार्षद के गुंडों की पिटाई से युवक की बाहर आ गई आंखें

Spread the news