Lucknow News: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने रविवार को 182 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी का एलान कर दिया है। सपा ने नई कार्यकारिणी की इस लिस्ट को अपने एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया है। इसमें नरेश उत्तम पटेल अध्यक्ष और राजकुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सपा की इस कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष, तीन महासचिव, 61 सचिव और बाकी के लोगों को सदस्य बनाया गया है। सपा की राज्य कार्यकारिणी में वरिष्ठ पार्टी नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आजम खान के बेटे अब्दुला आजम खान को सपा की राज्य कार्यकारिणी में सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही मौ. इरफान हक, सीएल वर्मा, श्याम लाल पाल और राजेंद्र एस बिंद को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा अयोध्या के सपा नेता जय शंकर पांडे, बरेली के अताउर्ररहमान, अम्बेडकरनगर के अनीसुर्रहमान महासचिव बनाए गए हैं। इसी क्रम में अब्दुल्ला आजम, जियाउद्दीन रिजवी, सर्वेश अम्बेडकर, राम सिंह राणा, दयाशंकर निषाद, पम्पी जैन, महेंद्र चौहान, धर्मवीर डबास, जुगुल किशोर बाल्मीकि, दयाराम प्रजापति, मांगेराम कश्यप, देवनाथ साहू, कुमुद लता राजवंशी, ओंकार पटेल, रूकमणी निषाद और एसपी सिंह कुशवाहा सहित 61 सपा नेताओं को सचिव बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें: चरागाह के समतलीकरण में मनरेगा मजदूरों की जगह चल रहे ट्रैक्टर

इसके साथ ही राजीव शर्मा, लालमन राजभर, जियाउल इस्लाम, विश्वनाथ विश्वकर्मा, राम कुमार कन्डेरे, श्याम लाल ‘बच्ची सैनी’, जय गोपाल सोनी, विजय शंकर नट, राजीव नाथ सपेरा, भइया राम पटेल, मो. इशहाक अंसारी, योगेंद्र सिंह खड़गवंशी, मुस्ताक काजमी, आरिफ अनवर हाशमी, शशांक यादव, मौलाना इस्राईल, माया बाल्मीकि, राजपाल शर्मा, कमला यादव, अनिल सिंह वीरू, राहुल कौशिक, नफीस अहमद, रामगोपाल बघेल, सहजराम वर्मा, बलराम मौर्या, दीपक चौरसिया एडवोकेट, देवेंद्र प्रताप स्वर्णकार, हाजी जमा खां, आनन्द सिंह यादव, यशपाल सिंह, मो. अतहर खां, शमीम अंसारी, सुभास सिंह, शफी मंसूरी, कमलेश कुमार वर्मा, दिलीप कमलापुरी, सोमवीर सिंह, खुमान सिंह वर्मा लोधी, अरविंद गुप्ता, शिवमूर्ति सिंह राना, रागिनी सोनकर और शिवमोहन चौधरी सहित कई नेताओं को सदस्य बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें: विदेशों में संकटग्रस्त यूपीवासियों को लाएंगे वापस

Spread the news