सूर्यकुमार के समर्थकों पर भड़कीं खुशी मुखर्जी, बोलीं- चैट होती थी पर नीयत खराब नहीं थी
Newschuski Digital Desk: भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम इन दिनों खेल के मैदान से ज्यादा विवादों के गलियारों में चर्चा में है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर खुशी मुखर्जी के एक पुराने बयान ने ऐसा तूल पकड़ा कि अब इसमें करोड़ों रुपये के मानहानि (Defamation) दावों की झड़ी लग गई है। खुशी ने अब साफ़ कह दिया है कि अगर वह केस हारती हैं, तो वह 500 करोड़ का जवाबी केस करेंगी।
सारा मामला तब शुरू हुआ जब खुशी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि सूर्यकुमार यादव उन्हें काफी मैसेज किया करते थे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि उनके बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं था, लेकिन यह बयान वायरल होते ही सूर्या के फैंस भड़क गए। इसी बीच फैजान अंसारी नाम के शख्स ने सूर्या के पक्ष में 100 करोड़ का केस करने का दावा कर दिया।
खुशी की सफाई, मुंह से बात निकल गई
अंधेरी की सड़कों पर मीडिया से बात करते हुए खुशी ने अपनी स्थिति स्पष्ट की।
दोस्ताना बातचीत: खुशी ने माना कि उनकी सूर्या से फ्रेंडली बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा, मुझसे बहुत से लोग चैट करते हैं, क्रिकेटर्स भी होते हैं। इसमें कुछ गलत नहीं है।
छवि खराब करने की नीयत नहीं: उन्होंने कहा कि उनके मुंह से बात निकल गई थी कि बात होती थी, लेकिन उन्होंने सूर्या के बारे में कुछ भी बुरा नहीं कहा, इसलिए यह मानहानि का मामला नहीं बनता।
इसे भी पढ़ें: 12वीं की स्टूडेंट और इतना गहरा कवर? Father, You Don’t Understand ने सबको चौंकाया
इन्फ्लुएंसर्स पर भड़कीं खुशी
बिना नाम लिए फैजान अंसारी पर निशाना साधते हुए खुशी ने कहा कि कुछ सस्ते इन्फ्लुएंसर्स अपनी पब्लिसिटी के लिए इस मामले में कूद रहे हैं। उन्होंने तीखे अंदाज में कहा, कुछ लोग जलती आग में हाथ सेंकने आ गए हैं और भौंक रहे हैं, उन्हें भौंकने दो।
500 करोड़ का काउंटर केस
खुशी ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें अभी तक कोई कानूनी नोटिस नहीं मिला है। लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन पर किया गया मानहानि का केस फेल होता है, तो वह पलटकर 500 करोड़ रुपये का काउंटर केस दाखिल करेंगी।
इसे भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड के चक्कर में सहेलियों ने जड़ दिए 60 थप्पड़
